एक्सप्लोरर

देवास से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद टिपानिया ने चुनावी रैली में गाया भजन, राहुल गांधी ने खुद रिकॉर्ड कर शेयर किया वीडियो

देवास से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद टिपानिया ने जैसे ही 'जरा धीरे गाड़ी हांको' भजन शुरू किया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना मोबाइल लेकर टिपानिया के सामने आ गए और भजन का आनंद लेते हुए अपने मोबाइल से उनके भजन को रिकॉर्ड करने लगे.

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के देवास लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया का प्रचार जोरों पर है. वो अपने प्रचार में लोकगीतों और भजनों का भी खूब इस्तेमाल करते हैं. आज एक दिलचस्प स्थिति उस समय बन गई जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी उनके भजन का रंग चढ़ गया.

देवास से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद टिपानिया ने जैसे ही 'जरा धीरे गाड़ी हांको' भजन शुरू किया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना मोबाइल लेकर टिपानिया के सामने आ गए और भजन का आनंद लेते हुए अपने मोबाइल से उनके भजन को रिकॉर्ड करने लगे. इसके बाद उन्होंने इसे ट्विटर पर शेयर भी किया.

जैसे ही राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो प्रहलाद टिपानिया ने कहा कि 19 मई को पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस को विजयी बनाइये तो राहुल गांधी ने उनसे कहा कि आप गाइये. इसके बाद प्रहलाद टिपानिया ने 'हल्के गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले' भजन को गाना शुरू किया. इस पूरे भजन का राहुल गांधी ने आनंद लेते हुए वीडियो बनाया और इसे शेयर भी किया

ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मैंने मध्य प्रदेश के देवास से अपने प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया का छोटा सा वीडियो शूट किया है जो कि मुख्य रूप से साहब बंदगी के रूप में जाने जाते हैं. वो अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए लोकगीतों का इस्तेमाल करते हैं और उनके कैंपेनिंग के स्टाइल को देखना बेहद मनोरंजक है.

प्रहलाद टिपानिया देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रहलाद टिपानिया भजन गाने के लिए मशहूर हैं और अपनी चुनावी रैलियों और सभाओं में भी जमकर भजन गाते हैं. देवास-शाजापुर सीट पर इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के महेंद्र सोलंकी और बीएसपी के बद्री लाल से है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget