एक्सप्लोरर

'दक्षिण के काशी' कहे जाने वाले वायनाड से राहुल गांधी का है ये खास कनेक्शन

एक दिलचस्प तथ्य और है कि साल 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने काशी (वाराणसी) से चुनाव लड़ा था और 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'दक्षिण के काशी' से चुनाव लड़ रहे हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी के साथ इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं. आज उन्होंने वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इस सीट के जरिए कांग्रेस की कोशिश है कि दक्षिण भारत के मतदाताओं को साध लिया जाए क्योंकि दक्षिण भारत की कई सीटों पर वायनाड की सीट के चुनाव का असर देखा जाएगा. वजह है कि वायनाड लोकसभा सीट केरल के साथ कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा को छूती है.

गांधी परिवार का वायनाड से है खास रिश्ता जानकारी के लिए बता दें कि वायनाड ही दक्षिण का काशी के नाम से मशहूर है. वायनाड में थिरुनेली महा विष्णु मंदिर है जिसे दक्षिण का काशी कहा जाता है. दक्षिण के इस काशी वायनाड से गांधी परिवार का खास रिश्ता है. गांधी परिवार के वायनाड से खास रिश्ता इसलिए भी है कि राहुल गांधी के पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियां पापनाशिनी नदी में विसर्जित की गई थीं. इस नदी के किनारे ही थिरुनेली महा विष्णु मंदिर स्थित है.

2014 में पीएम मोदी ने काशी से चुनाव लड़ा, 2019 में राहुल गांधी 'दक्षिण के काशी' से लड़ेंगे इसके अलावा वायनाड सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के साथ एक दिलचस्प तथ्य और है कि साल 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने काशी (वाराणसी) से चुनाव लड़ा था और 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'दक्षिण के काशी' से चुनाव लड़ रहे हैं.

वायनाड की है एक और खासियत वायनाड केरल का एकमात्र जिला है जिसकी सीमाएं दक्षिण के तीन राज्यों को छूती हैं. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमाओं को छूने वाला इस जिले में होने वाली हर राजनीतिक हलचल का इन तीनों राज्यों पर असर देखा जाएगा.

वायनाड के बारे में कुछ और दिलचस्प तथ्य वायनाड में केरल का एकमात्र लव-कुश मंदिर है और यहां इकलौता ऐसा मंदिर है जिसकी जैन धर्म के अनुयायी पूजा करते हैं. वायनाड की कुल जनसंख्या 13 लाख 25 हजार 788 है और यहां प्रमुख रूप से कॉफी, चाय, कोको, काली मिर्च और इलायची का उत्पादन होता है.

राहुल गांधी के सामने हैं ये उम्मीदवार वायनाड सीट पर वामदलों के गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने पीपी सुनीर को जबकि एनडीए ने भारत धर्म जन सेना (BDJS) के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2009 में वायनाड सीट अस्तित्व में आई थी. उसके बाद हुए दोनों ही लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की.

वायनाड लोकसभा सीट कब बना केरल का वायनाड लोकसभी सीट 2009 में बना. इस सीट को कांग्रेस की सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है.

तीन जिलों की संगम है ये सीट वायनाड लोकसभा के तहत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें से तीन वायनाड ज़िले के, तीन मल्लापुरम ज़िले के और एक कोझीकोड ज़िले से हैं. विधानसभा सीटें- मानाथावाडी, सुल्तानबथेरी, कल्पेट्टा, थिरुवंबाडी, एननाड, नीलांबुर और वांडूर.

क्या है इस सीट पर समीकरण वायनाड सीट में हिंदू आबादी 49.7 प्रतिशत है. ईसाई और इस्लाम को मानने वालों की आबादी भी करीब-करीब इतनी ही है. यहां ईसाई 21.5 और मुस्लिम 28.5 प्रतिशत हैं. खास बात ये है कि इस सीट की हिंदू आबादी में दलितों की खासी आबादी है. कुल वोटरों की तादाद 13 लाख, 25 हजार 788 है.

वायनाड का गणित: राहुल गांधी के मुकाबले टक्कर में होगा लेफ्ट, हाशिए पर होगी बीजेपी MP: कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा से टिकट, सीएम भी वहीं से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget