एक्सप्लोरर

रिजल्ट से पहले कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की अपील- 'फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों, मेहनत बेकार नहीं जाएगी'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से खास अपील की है. राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से फर्जी एग्जिट पोल जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत दिया जा रहा है से निराश नहीं होने की बात कही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से खास अपील की है. राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से फर्जी एग्जिट पोल जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत दिया जा रहा है से निराश नहीं होने की बात कही है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले चौबीस घंटे महत्वपूर्ण हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि खुद पर और पार्टी पर विश्वास बनाए रखें. आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं. सतर्क और चौकन्ना रहें. डरे नहीं. आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं. फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों. खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. जय हिन्द.’’

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान ना देने की अपील की थी. प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की थी.

कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, ‘‘आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये. यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं. इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है. स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए.’’

प्रियंका गांधी ने कहा था, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा.’’ गौरतलब है कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

हिमाचल हाईकोर्ट से अभिनेता जितेन्द्र को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न के 48 साल पुराने मामले में FIR खारिज वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को फिर दी चुनौती J&K: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गोपालपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा धावक दुती चंद ने कहा- 'बहन कर रही थी ब्लैकमेल इसलिए लोगों को बताई समलैंगिक होने की बात'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget