एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद बोले राहुल गांधी- प्यार की जीत होगी

नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन इस मौके पर राहुल गांधी के साथ थे. दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को हो रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को मतदान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने (मोदी) चुनावों के दौरान 'नफरत का इस्तेमाल' किया जबकि कांग्रेस ने प्यार अपनाया. राहुल ने कहा कि इस बार के चुनावों में दोनों प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिली. उन्होंने साथ ही कहा कि उनके विचार में ''जीत प्यार की होने वाली है.'' उन्होंने अपना वोट डालने के बाद कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया, हमने (कांग्रेस ने) प्यार का. मेरे विचार से प्यार जीतेगा.''

नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन इस मौके पर राहुल गांधी के साथ थे. यह मतदान केंद्र उनके तुगलक रोड स्थित आवास से कुछ कदम की दूरी पर है. गांधी ने कहा, ''इन चुनावों में तीन चार मुद्दे हैं, ये कांग्रेस पार्टी के नहीं बल्कि लोगों के मुद्दे हैं. और इनमें से सबसे जरूरी रोजगार का मुद्दा है. उसके बाद, किसानों की हालत, नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी का मजाक उड़ाते हुए) हैं जिन्होंने भारत की ताकत और इसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया.''

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को हो रहा है. कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अब तक चुनावों में अच्छी लड़ाई रही है. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस कितनी सीटों पर जीतने वाली है, गांधी ने कहा, ''मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. इसका फैसला जनता करेगी.'' उन्होंने कहा, ''जनता सर्वोपरि है. जनता जो आदेश देगी, हम स्वीकार करेंगे. हम कितनी सीटें जीतेंगे, इसका फैसला जनता करेगी...जय हिंद.'' दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. साल 2014 आम चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी की सातों सीटें बीजेपी ने जीती थीं.

बीजेपी उम्मीदवार ने की जिन्ना की तारीफ, कहा- अगर वह प्रथम प्रधानमंत्री बनते तो देश दो टुकड़े नहीं होता

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक

दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!

Embed widget