एक्सप्लोरर

Punjab Polls: पंजाब में कांग्रेस का दूल्हा कौन होगा? सिद्धू बोले- हां, लोगों को क्लेरिटी होनी चाहिए कि..

Punjab Chunav: पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. पंजाब में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल और बीजेपी के बीच है.

Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है. हालांकि अभी कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. शीर्ष पद के लिए पंजाब में मुख्यमंत्री चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच घमासान देखने को मिलता रहता है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू से एक इंटरव्यू पूछा गया कि आखिर पंजाब में कांग्रेस का दूल्हा कौन होगा.

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, चुनाव में अभी एक महीना का समय है. पिछले चुनाव में पार्टी ने CM का नाम वोटिंग से 10-12 दिन पहले ही अनाउंस किया था. बाकी हाईकमान की हाईकमान जाने, वह हम मीडिया के जरिए नहीं बताएंगे. हां, इतना जरूर है कि पंजाब के लोगों को क्लेरिटी होनी चाहिए कि पंजाब मॉडल को कौन लागू करेगा? और किस तरह से हम इस मॉडल के जरिये लोगों की जिंदगी बेहतर बनाएंगे.

पंजाब मॉडलकांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र है या सिद्धू का विजन?

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के तहत यूथ, स्किलिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल महज चुनावी मॉडल नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों के लिए बनाए गए भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक कारकों पर आधारित एक अच्छी तरह से शोध किया गया टेलर-मेड सॉल्यूशन मॉडल है. भास्कर ने इंटरव्यू में अब सिद्धू से सवाल किया कि पंजाब मॉडलकांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र है या सिद्धू का विजन?

इस पर सिद्धू ने जवाब दिया, पंजाब कांग्रेस का प्रधान होने का मतलब है कि यह कांग्रेस का ही विजन है. मैं कोई इंडिविजुअल नहीं हूं. उत्तरदायित्व, योग्यता और ताकत साथ-साथ चलती है. योग्यता मुझ में थी और हाईकमान ने ताकत दी कि हम पंजाब के लिए एक रोडमैप लेकर आएं, जिससे बेहाल पंजाब खुशहाली के रास्ते पर लौट सके. इसलिए मैं इसे पंजाब के लोगों का मॉडल कहता हूं. पंजाब किसी एक की प्रॉपर्टी नहीं है. यह मॉडल सत्ता पाने के लिए नहीं बल्कि उल्टी राह पर चल रहे पंजाब को सीधे रास्ते पर लाने के लिए है.

विरोधियों पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह चला हुआ कारतूस है. वो कुछ नहीं है. कांग्रेस से उन्हें धक्के मारकर निकाला गया. मजीठिया को कैप्टन ने बचाया. ये दिन में एक-दूजे को गाली देते हैं और शाम को फार्म हाउस पर इकट्ठा होते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Polls: यूपी की मंत्री स्वाति सिंह का ऑडियो वायरल, पति दयाशंकर पर लगाया मारपीट का आरोप

2021 में आईपीओ लाकर शेयर बाजार में धूम मचाने वाले स्टार्टअप कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे, पेटीएम 900 के नीचे गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget