एक्सप्लोरर

Punjab Election: Arvind Kejriwal पर CM Charanjit Channi का तीखा हमला, कहा- कोई शिष्टाचार है या नहीं, खुद को काबू में रखें दिल्ली के मुख्यमंत्री

Punjab Assembly Elections 2022: चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, अरविंद केजरीवाल से कहूंगा कि लाइन पार नहीं करनी चाहिए. वह पहले भी हद पार कर चुके हैं और फिर माफी मांगते हैं. नितिन गडकरी, अरुण जेटली और मजीठिया से उन्होंने माफी मांगी थी.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, चमकौर साहिब से चुनाव की शुरुआत करने से पहले गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ करवाया है. ये मेरा चौथा चुनाव है. अरविंद केजरीवाल से कहूंगा कि लाइन पार नहीं करनी चाहिए. वह पहले भी हद पार कर चुके हैं और फिर माफी मांगते हैं. नितिन गडकरी, अरुण जेटली और मजीठिया से उन्होंने माफी मांगी थी. राजनीति में कोई शिष्टाचार है कि नहीं? केजरीवाल खुद को काबू में रखें.

सीएम चन्नी ने कहा, जब मैंने इन्हें काला अंग्रेज कहा तो कहते हैं कि क्या मेरे से रिश्ता करवाना है? मेरे घर की महिलाओं पर चले गए. मैंने पार्टी से इजाजत मांगी कि मैं केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करूं (बेईमान आदमी कहने पर). मेरे पास होर्डिंग लगाने और चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं. केजरीवाल के 200 करोड़ के होर्डिंग पंजाब में लगे हैं. मीडिया में विज्ञापन चल रहे हैं. ये पैसा कहां से आ रहा है? गोवा से लेकर उत्तराखंड तक केजरीवाल के होर्डिंग लगे हैं.

UP Election: क्या उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी होगी कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? जानें उनका क्या है जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने रिश्तेदार के यहां प्रवर्तन निदेशालय की रेड पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, पैसा किसी के यहां पकड़ा गया, मुझे क्यों घसीटा जा रहा है. पैसे मेरे घर से नहीं पकड़े गए, वरना ED मेरे घर रेड करती. मेरे घर में पैसे नहीं मिले. मुझे घसीटना सही नहीं है. ये बर्दाश्त नहीं हो सकता. मुझे मानहानि का मुकदमा दर्ज कराना पड़ेगा. 

सीएम चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि आप ने मुख्यमंत्री फेस के लिए सर्वे में 21 लाख लोगों की राय ली गई. इस पर आप के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने सवाल उठाए हैं. केजरीवाल को इसका हिसाब देना चाहिए. चरणजीत चन्नी ने कहा, दिल्ली के सीएम कहते हैं कि शराब छुड़ाकर भगत सिंह बनाएंगे, स्टेज चलाना और सरकार चलाने में फर्क है. 

अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में मिलाने का फैसला कितना सही? सेना के दिग्गजों ने दी अपनी राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget