एक्सप्लोरर

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

प्रियंका गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी और वन अधिकार कानून के जरिए भी मोदी सरकार पर हमला बोला. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक न्यूज़ चैनल को बालाकोट हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक की कहानी सुनाते हुए रडार का जिक्र किया था.

इंदौर: चुनावी घमासान के बीच मध्य प्रदेश के दौरे पर गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने राफेल के बहाने प्रधानमंत्री के रडार वाले बयान पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में कहा कि राफेल का कॉन्ट्रैक्ट ऐसे आदमी को दे दिया जिसने कभी प्लेन नहीं बनाया, उन्होंने सोचा कि मौसम क्लाउडी (आसमान में बादल) है, किसी को पता नहीं चलेगा. प्रियंका गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी और वन अधिकार कानून के जरिए भी मोदी सरकार पर हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी की राजनीति की सच्चाई सामने आने के बाद अब वह जनता के रडार पर आ गये हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा, ''वह इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं कि उन्होंने खुद तय कर लिया जहाज कौन बनाएगा. जिसने कभी जिंदगी में जहाज नहीं बनाया वो बनाएगा. उसको जमीन भी दे दी, उसको कॉन्ट्रैक्ट भी दे दिया. एचएएल से बनवाया नहीं जिसने पचासों साल जहाज बनाया. इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं उन्होंने सोचा ऐसा काम करेंगे, मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे.''

क्यों किया प्रियंका गांधी ने रडार का जिक्र? दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने एक न्यूज़ चैनल को बालाकोट हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक की कहानी सुनाते हुए रडार का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था ''मैं दिनभर व्यस्त था. रात नौ बजे रिव्यू (एयर स्ट्राइक की तैयारियों का) किया, फिर बारह बजे रिव्यू किया. हमारे सामने समस्या थी, उस समय वेदर (मौसम) अचानक ख़राब हो गया था. बहुत बारिश हुई थी. विशेषज्ञ (हमले की) तारीख बदलना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि इतने बादल हैं, बारिश हो रही है तो एक फ़ायदा है कि हम रडार (पाकिस्तानी) से बच सकते हैं, सब उलझन में थे क्या करें. फिर मैंने कहा बादल है, जाइए... और (सेना) चल पड़े..."

रतलाम में भी बीजेपी और कांग्रेस पर बरसीं प्रियंका इंदौर से पहले एमपी के रतलाम में प्रियंका गांधी बीजेपी और कांग्रेस पर हमलावर दिखीं. उन्होंने आज उज्जैन महाकाल के दर्शन भी किए. प्रियंका गांधी ने रतलाम में इंदिरा गांधी की याद दिलाते हुए कहा, ''चुनावी मौसम में सभी दलों के नेता लुभावने वादे करते है,लेकिन मतदाताओं को जागरुक रहना चाहिए ताकि वे समझ सकें कि कौन वादा पूरा करता है और कौन सिर्फ जुमलेबाजी करता है? ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है. अगर आप कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे,तो आप खुद को मजबूत बनाएंगे,आप अपने भविष्य को मजबूत बनाएंगे.''

प्रियंका गांधी ने कहा, ''कांग्रेस सरकार ने जो अच्छे काम आदिवासियों और गरीबों के लिए किए थे, मोदी जी ने उन्हे नष्ट करने का काम किया है. कांग्रेस ने वन अधिकार कानून बनाया था लेकिन मोदी जी ने उसे समाप्त कर दिया. मोदी जी ने मनरेगा को कमजोर कर दिया. नोटबंदी और जीएसटी से शहरों में रोजगार समाप्त हुए. जब गांव के लोग रोजगार की तलाश में शहर छोडकर गांवों में गए तो मोदी जी ने मनरेगा को कमजोर कर दिया. मोदी जी की सरकार में किसानो,नौजवानों,महिलाओं को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है. मोदी जी की सरकार में पांच करोड रोजगार घटे है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget