एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव: इस नए अंदाज़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़ी है जंग

हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख नज़दीक आती जा रही है. ऐसे में दोनों दल एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर रहे हैं.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख नज़दीक आती जा रही है. ऐसे में दोनों दल एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर रहे हैं. होर्डिंग्स के ज़रिए विरोधियों पर हमला साधा जा रहा है. कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पोस्टर जंग छेड़ दी है. बीजेपी के 'जवाब मांगे हिमाचल' अभियान का जवाब कांग्रेस उसी अंदाज में देने को तैयार है. कांग्रेस ने 'जवाब देगा हिमाचल' अभियान लांच किया है. इसी अभियान का एक होर्डिंग शिमला में टनल के पास लगा है. वीरभद्र का फोटो लगे इस होर्डिंग में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि 'पेट्रोल और डीजल के दामों को आसमान तक पहुँचाकर जनता के वाहनों पर ब्रेक लगाने वाले मांग रहे हैं हिमाचल से हिसाब' उसके नीचे बड़े फॉन्ट में लिखा है 'जवाब देगा हिमाचल 9 नवम्बर को'. आपको बता दें हिमाचल में 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. हिमाचल चुनाव: इस नए अंदाज़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़ी है जंग कांग्रेस के इन तीखे हमलों का जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी नया प्रचार अभियान लांच किया है. बीजेपी ने लॉ एंड आर्डर को मुद्दा बनाते हुए एक होर्डिंग लगाया है जिस पर लिखा गया है- 'अब की बार, गुड़िया मांगे सुरक्षा का अधिकार'. साथ ही एक लड़की का सांकेतिक फ़ोटो होर्डिंग में इस्तेमाल किया गया है. आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में गुड़िया रेप और हत्याकांड पूरे प्रदेश में मुद्दा बना था. जिसे बीजेपी अब चुनावों में भुनाने की भरपूर कोशिश कर रही है. हिमाचल चुनाव: इस नए अंदाज़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़ी है जंग साथ इस होर्डिंग से साफ हो जाता बीजेपी सामूहिक नेतृत्व के साथ मैदान में उतर रही है. होर्डिंग पर मोदी-अमित शाह के बड़े फ़ोटो के साथ ही राज्य के 4 बड़े नेताओं के फोटो लगे हैं. दोनों पूर्व सीएम प्रेम धूमल, शांता कुमार के साथ केंद्र में मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की फ़ोटो लगी है. नारा दिया गया है 'हिमाचल की पुकार, भाजपा सरकार'. हिमाचल चुनाव: इस नए अंदाज़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़ी है जंग दोनों दलों में पोस्टर जंग तो छिड़ी है और एक दूसरे पर वार पलटवार किये जा रहे हैं. 9 तारीख को वोट डाले जाएंगे और जब 18 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे तब ये तस्वीर साफ होगी कि जनता ने किसके नारों पर भरोसा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget