एक्सप्लोरर

वाराणसी: कल नामांकन से पहले काल भैरव की पूजा करेंगे पीएम, आज किया सात किलोमीटर लंबा रोड शो

पीएम के रोड शो में सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए. रोड शो के दौरान लोग पीएम के स्वागत में तरह तरह के नारे भी लगा रहे थे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने नामांकन से पहले वाराणसी में सात किलोमीटर लंबा रोड शो किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र कल सुबह 11 बजे नगर देवता कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह सुबह 11.30 बजे कचहरी में वाराणसी लोक सभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. प्रधानमंत्री के इस नामांकन कार्यक्रम में बीजेपी और एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. जो बड़े नेता पीएम के नामांकन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे उनमें अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान प्रमुख हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

रोड शो के दौरान दिखा जबरदस्त उत्साह, गंगा आरती के दौरान भक्तिमय दिखे पीएम करीब दो घंटे बीस मिनट का यह रोड शो बीएचयू के लंका गेट से शुरू होकर अलग अलग इलाकों से होता हुआ दशाश्वमेध घाट पर पहुंचा. प्रधानमंत्री ने यहां गंगा आरती में हिस्सा लिया. गंगा आरती के दौरान पीएम पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिए, आरती के दौरान पीएम लगातार ताली बजाचे रहे. इसके बाद प्रधानमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन भी किया. आपको याद दिला दें कि 2014 में नामांकन के दौरान पीएम ने कहा कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है.

प्रधानमंत्री के रोड के शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिला. लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे, इसके साथ ही लोग पीएम के स्वागत में तरह तरह के नारे भी लगा रहे थे. पीएम के रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए.

कहां कहां से गुजरा प्रधानमंत्री का रोड शो पीएम मोदी अपने तय कार्यक्रम से करीब दो घंटे की देरी के साथ वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचें. यहां से पीएम हेलीकॉप्टर में चढ़कर बीएचयू हेलीपैड पर पहुंचे. शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर पीएम बीएचयू के लंका गेट पर पहुंचे. यहां महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो की शुरुआत हुई. भारी भीड़ के बीच पीएम का यह रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुंगा. इसके बाद पीएम सीधे दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए.

पीएम का 40 फुट का कटआउट, बड़े अक्षरों में लिखा 'मैं भी चौकीदार' दशाश्वमेध घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इंतजाम किए गए थे. गंगा घाट पर प्रधानमंत्री का करीब 40 फुट ऊंचा कटआउट बनाया गया है. इसी के साथ एक जगह बहुत बड़े बड़े अक्षरों में 'मैं भी चौकीदार' लिखा हुआ है. रोड के दौरान पूरे रास्ते पर प्रधानमंत्री लोग गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश करते रहे. लोकसभा चुनाव के लिए इस बार करीब 80 रैलियां करने के बाद पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी आए हैं.

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम पीएम के रोड शो के दौरान वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर रखी गई. शहर में बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था खुद एसपीजी के जवानों ने संभाल रखी थी, इसके सआथ ही भारी मात्रा में अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात थे. पुलिस के बड़े बड़े अधिकारी खुद हाथ में डंडा लेकर सुरक्षा व्य दशाश्वमेघ घाट पर रंग रोगन का काम भी पूरा हो गया है. इसी घाट पर पीएम मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे.

वाराणसी में पीएम मोदी के मेगा रोड शो की हर खास तस्वीर, देखिए 25 कैमरों की नजर से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget