एक्सप्लोरर

आज ममता के गढ़ में पीएम की रैली, TMC कार्यकर्ताओं ने मोदी के पोस्टर पर लगाई ममता की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दुर्गापुर जाएंगे जहां वह रेलवे के 294 किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे. जहां वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में होंगे. जहां वह उत्तर चौबीस परगना और दुर्गापुर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. पश्चिम बंगाल में बीजेपी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरना चाहती है. पिछले दो हफ्ते में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कई रैलियों को संबोधित किया है. इस दौरान छिटपुट राजनीतिक हिंसा भी देखने को मिली.

कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ पोस्टर पर टीएमसी का पोस्टर चिपका दिया गया. पश्चिम बंगाल से सांसद और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा कि टीएमसी ने अपनी खराब हरकतों की हदें पार कर दी और यही नहीं टीएमसी के गुंडो ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया.

पीएम मोदी के कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दुर्गापुर जाएंगे जहां वह रेलवे के 294 किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि वह हिजली- नारायणगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन भी देश को समर्पित करेंगे.

IN DEPTH: बजट के साथ-साथ अगले 10 सालों के लिए मोदी सरकार ने बनाए ये 10 प्लान

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर दौरे में 294 किलोमीटर लंबे अंडाल-सेंथिया-पाकुर-मालदा और खाना-सेंथिया रेल सेक्‍शन के विद्युतीकरण को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे. इसमें कहा गया है कि इस खंड के विद्युतीकरण से उत्तर और उत्तर पूर्व भारत में कोयले, पत्थर के चिप्स और गिट्टी के परिवहन में आसानी होगी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी केंद्र की मोदी सरकार की धुर-विरोधी रही हैं. उन्होंने पिछले दिनों कोलकाता में महारैली का आयोजन किया था. इस रैली में 20 से अधिक दलों के नेता शामिल हुए थे. सभी ने एक सुर में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget