एक्सप्लोरर

दिल्ली में माहौल बनाने उतरेंगे पीएम मोदी, रामलीला मैदान में कल सातों उम्मीदवारों के लिए करेंगे बड़ी रैली

जानकारी के मुताबिक बीजेपी इसके लिए 4000 से 5000 बसों की मदद से दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को रामलीला मैदान तक लाने की कवायद में जुटी हुई है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भी मतदान होना है. इसी को ध्यान में रखते हुए पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के साथ लोकसभा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली करेंगे. प्रधानमंत्री की ये रैली शाम को सात बजे के बाद होगी.

प्रधानमंत्री की दिल्ली चुनावों में यह पहली और आखिरी रैली होगी, बीजेपी को भी पता है कि प्रधानमंत्री की रैली दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर उसकी स्थिति को और मजबूत कर सकती है. इसी वजह से प्रधानमंत्री की रैली के लिए दिल्ली के साथ लोकसभा उम्मीदवार क्षेत्रों से लोगों को रामलीला मैदान तक लाने की तैयारी भी कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी इसके लिए 4000 से 5000 बसों की मदद से दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को रामलीला मैदान तक लाने की कवायद में जुटी हुई है.

बीजेपी कोशिश कर रही है कि प्रधानमंत्री की इस रैली के लिए रामलीला मैदान में दो से ढाई लाख लोगों को पहुंचाया जा सके. हालांकि माना ये जाता है कि रामलीला मैदान को भरने के लिये करीब 1 लाख लोगों की ज़रूरत होती है लेकिन बीजेपी की तरफ दे प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर इससे कहीं ज़्यादा लोगों को शामिल करने की तैयारी हो रही है.

तैयारियों को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जितने लोग मैदान के अंदर पहुंच जाएंगे वह तो रहेंगे ही लेकिन इसके अलावा जो लोग रामलीला मैदान के अंदर न भी जा पाएं उनके लिए भी आस पास की सड़कों पर एलईडी लगाने की तैयारी चल रही है जिससे की ज़्यादा से ज़्यादा लोग प्रधानमंत्री को देख और सुन सकें. इसके साथ मैदान के अंदर और बाहर भी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के जोश को हाई रखने के लिए ढोल नगाड़े और बैंड बाजे का सहारा भी लिया जाएगा.

2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी और इस बार भी बीजेपी उसी प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी कर रही है. हालांकि आप और कांग्रेस के चुनावी मैदान में होने की वजह से मुकाबला त्रिकोणिय है लेकिन अब तक हुए अलग अलग सर्वे में बीजेपी का पलड़ा बाकी दोनों पार्टियों से भारी ही दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर कांग्रेस बोली- 'पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो'
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर बोली कांग्रेस- पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
KSBKBT 2 Promo: 'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर कांग्रेस बोली- 'पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो'
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर बोली कांग्रेस- पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
KSBKBT 2 Promo: 'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई
Viral Video: 20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
20 लाख की स्कॉर्पियो और ऐसी हरकत, पेट्रोल पंप पर टैंक फुल होते ही भागा कार सवार; वीडियो वायरल 
Embed widget