एक्सप्लोरर

बठिंडा: पीएम मोदी का हमला, कहा- देश भर में 50 सीट के लिए संघर्ष कर रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी और कमलनाथ पर हमला किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस रैली में 1984 से सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी चरण में है, 19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होनी है. सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होनी है. आखिरी चरण में वोटिंग से पहले नेताओं के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के वठिंडा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में 50 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है. सातवें चरण में पंजाब की 13 सीटों पर भी वोटिंग होनी है, प्रधानमंत्री ने इस रैली में 1984 से सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांग्रेस की नीतियां बनाने वाले, राजीव गांधी जी के खास सलाहकार, नामदार के गुरु ने 84 के दंगों को लेकर जो कहा, उसकी पूरे देश में क्या प्रतिक्रिया हुई है, ये आप भी देख रहे हैं. कांग्रेस के हमेशा जो दिल में था, वो राज बाहर आने से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है. 1984 के सिख दंगों को आज 35 साल हो गए हैं. कांग्रेस की करतूतों की वजह से आज तक इन दंगा पीड़ितों को जो न्याय मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाया. कांग्रेस वाले कमेटी, कमीशन बनाते गए और इतने गंभीर मामले को रफा-दफा करते रहे.''

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी और कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा, ''कांग्रेस के दिल में जो हमेशा था, वो नामदार के गुरु ने सावर्जनिक रूप से वो राज खोल दिया, क्या इसके लिए नामदार उन्हें डांट रहे है? क्या नामदार के गुरु को घर की बात बाहर बताने के लिए डांटा जाना चाहिए? दंगों में जिन पर गंभीर आरोप लगा था उनको कांग्रेस ने केंद्र में मंत्री बनाया, चुनाव की बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दी, पंजाब का प्रभारी बनाया. जब विरोध हुआ तो फिर उनको हटाने का ड्रामा किया, फिर कांग्रेस ने उसी व्यक्ति को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''आपके चौकीदार ने आपसे न्याय का वादा किया था. बादल साहब के आशीर्वाद से मैं आज संतोष से कह सकता हूं कि 1984 के दंगों के एक दोषी को फांसी के फंदे तक पहुंचाया है, कुछ को उम्रकैद हुई है. और जो बाकी बचे उन्हें भी जल्द सजा मिलेगी.'' प्रधानमंत्री ने करतारपुर साहिब का मुद्दा उठाते हुए कहा, ''कांग्रेस की एक और ऐतिहासिक गलती है जिसको सुधारने का काम अब हो रहा है. 1947 में कांग्रेस ने बटवारा तो करा दिया, लेकिन हमारी आस्था का केंद्र करतारपुर साहिब को कुछ ही किमी के फासले में पाकिस्तान में जाने दिया.''

प्रधानमंत्री ने कश्मीर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के ढकोसला पत्र में कहा गया है कि वो जान हथेली में रखने वाले जवानों को जो विशेषाधिकार मिलता है उसे हटा देंगे. ताकि आतंक के पैरोकारों और पत्थरबाजों को जवानों को लहुलुहान करने का लाइसेंस मिल जाए. जवानों के साथ-साथ किसानों के साथ भी कांग्रेस ने हमेशा ठगी ही की है. 10 साल में एक बार कर्जमाफी का ढिंडोरा पीटते हैं और उसमें भी घोटाला कर देते हैं. यहां पंजाब में भी तो कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी की बात थी. उसकी सच्चाई भी आप अच्छी तरह जानते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget