एक्सप्लोरर

Assembly Election Results: जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड पर पीएम मोदी की नजर, 3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत ने जगाई उम्मीद

Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद बीजेपी गदगद नजर आ रही है. इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को और मजबूत किया है.

Assembly Election Results: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल राज्यसभा में कहा था, 'एक अकेला कितनों पर भारी.' रविवार (3 दिसंबर) को जब हिंदी हार्टलैंड कहे जाने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, तो ये बात सच साबित होती हुई भी दिखाई दी. बीजेपी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में जीत मिली है. ये इसलिए भी खास है, क्योंकि बीजेपी ने बिना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ा था. 

मध्य प्रदेश में बीजेपी का नारा था, 'एमपी के मन में मोदी'. ये नारा सिर्फ मध्य प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर बाकी के राज्यों में भी दिखा. पार्टी ने किसी एक चेहरे पर चुनाव लड़ने के बजाय सामूहिक नेतृत्व के आधार पर मुकाबला किया, जिसका नतीजा जीत के तौर पर मिला. चुनावी नतीजों को 'मोदी की गारंटी' के लिए वोट के तौर पर भी देखा जा सकता है. इस टैगलाइन का इस्तेमाल बीजेपी ने घोषणापत्र में कांग्रेस की गारंटियों का मुकाबला करने के लिए किया था.

पहली बार कब की 'मोदी की गारंटी' की बात? 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम ने भारत मंडपम के अनावरण के दौरान पहली बार 'मोदी की गारंटी' का इस्तेमाल किया. इसने विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करने का काम किया. पार्टी के नेताओं ने भी हर जगह इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी के जरिए किए गए वादों को पूरा जरूर किया जाता है. सर्वे में भी ये बात निकलकर सामने आई कि लोग कांग्रेस के जरिए दी जाने वाली गारंटी की तुलना में मोदी की गारंटी पर ज्यादा भरोसा कर रहे थे. 

नेहरू के रिकॉर्ड पर नजर

चुनावी नतीजों ने इस बात की भी तस्दीक की है कि जनता को पीएम मोदी पर पूरी तरह से भरोसा है. लोगों के बीच उनकी विश्वसनीयता भी कायम है. तीन राज्यों में चुनावी जीत ऐसे समय पर मिली है, जब अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. पीएम मोदी की कहीं न कहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड पर नजर बनी हुई है. अगर बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत मिलती है, तो पीएम मोदी के पास लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका होगा. 

यह भी पढ़ें: Election Result 2023: तीन राज्यों में BJP की जीत पर बोले CM खट्टर, ‘गारंटी पूरे होने की गारंटी हैं पीएम मोदी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget