एक्सप्लोरर

Delhi Election: पाकिस्तान से आए 300 हिंदू शरणार्थी पहली बार करेंगे वोट, CAA से मिली नागरिकता, अब वोटर कार्ड का इंतजार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. इन शरणार्थियों को CAA के तहत भारतीय नागरिकता प्रदान की गई थी.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पाकिस्तानी हिंदुओं का मामला चर्चा में आ गया है. ये वे लोग हैं, जिन्होंने धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए पाकिस्तान से भारत में शरण ली थी. पाकिस्तान से आए लगभग 300 से अधिक हिंदू परिवार भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अपने मतदान पहचान पत्र का इंतजार कर रहे हैं.

मई 2024 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत दिल्ली में लगभग 300 से अधिक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई थी. इनमें से 300 लोगों ने अपने मतदाता पहचान-पत्र के लिए आवेदन किया है.

रोजगार और आर्थिक चुनौतियां
अधिकांश के पास आधार कार्ड है. उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही राशन कार्ड भी मिल जाएंगे. दिल्ली के एक शिविर में 217 परिवार रहते हैं, जिनकी कुल संख्या लगभग 1,000 है. समुदाय के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. ज्यादातर महिलाएं गृहिणी हैं, जबकि पुरुष दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं. छोटे-मोटे कियोस्क चलाकर फोन एक्सेसरीज बेचते हैं.

क्या बोले शरणार्थी ?
एक शरणार्थी राधा ने कहा, "हमें और रोजगार के अवसरों की आवश्यकता है. बेरोजगारी हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है." 50 वर्षीय पूरन, जो पाकिस्तान में किसान थे, उन्होंने सरकार से यमुना के किनारे भूमि पट्टे देने की अपील की है, ताकि भूमि मिलने पर वे परिवारों के भरण-पोषण के लिए खेती शुरू कर सकें. पूरन ने कहा, "मेरे बच्चे मुझसे ज़मीन खरीदने के लिए कहते हैं, लेकिन हमारे पास पैसे नहीं हैं, सरकार अगर हमारी मदद करे तो हम खेती कर सकते हैं."

नागरिकता के बाद की चुनौतियां
नागरिकता प्राप्त होने के बावजूद ये समुदाय अभी भी स्थिरता और रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है. नागरिकता मिलने के बाद वे उम्मीद करते हैं कि उन्हें अधिक स्थायी रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्हें बेहतर आवास सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा का इंतजार है. शरणार्थियों का कहना है, "हमारे समुदाय को उम्मीद है कि सरकार उनकी मदद के लिए ठोस कदम उठाएगी."

लोकतंत्र में भागीदारी
पहली बार मतदान का मौका पाकर वे भारतीय लोकतंत्र का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं. यह मुद्दा चुनाव में राजनीतिक दलों के लिए चर्चा का केंद्र बन सकता है. आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी बीजेपी CAA की सफलता के रूप में इसे पेश कर सकता है, जबकि विपक्ष इनकी समस्याओं और मांगों को मुद्दा बना सकती है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, UPI किंग बना भारत, पर्स छोड़ फोन से दे रहा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget