एक्सप्लोरर

मनमोहन का मोदी पर पलटवार, कहा- 'विनाशकारी रहे मोदी सरकार के 5 साल, अब इसे बाहर का दरवाजा दिखाएं'

मनमोहन सिंह ने कहा है कि मोदी के 5 साल का कार्यकाल भारत के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहा है.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिमोट कंट्रोल वाले बयान पर पलटवार किया है. मनमोहन सिंह ने कहा है कि खामोश लहर अब बीजेपी के बड़बोलेपन के खिलाफ चल रही है. मनमोहन ने कहा है कि मोदी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए क्योंकि पांच साल का उनका कार्यकाल भारत के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए ‘सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी’ रहा है.

सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहे मोदी के 5 साल- मनमोहन

मनमोहन सिंह ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, ‘’मोदी सरकार के पांच साल का कार्यकाल शासन और जवाबदेही में विफलता की एक दुखद कहानी है. साल 2014 में मोदी जी ‘अच्छे दिन’ के वादे पर सत्ता में आए थे. उनका पांच साल का कार्यकाल भारत के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहा है.’’

नोटबंदी स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला- मनमोहन

मनमोहन ने कहा, ‘‘लोग मोदी सरकार और बीजेपी को खारिज करने का मन बना चुके हैं ताकि भारत के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके.’’  मोदी सरकार पर अपना सबसे जबरदस्त हमला करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार की ‘बदबू’ को ‘अकल्पनीय अनुपात’ तक पहुंचा दिया. उन्होंने कहा कि यह सरकार पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के वादे पर सत्ता में आई थी. नोटबंदी शायद स्वतंत्र भारत का ‘‘सबसे बड़ा घोटाला’’ था.

जेपीसी से जांच कराने पर सहमत क्यों नहीं हो रहे मोदी- मनमोहन

मनमोहन ने कहा कि यदि राफेल विमान सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ है तो नरेन्द्र मोदी जेपीसी से जांच कराने पर सहमत क्यों नहीं हो रहे है? उन्होंने कहा कि नोटबंदी की विपदा ने व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों की कमाई को खत्म कर दिया. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों ने सरकार पर अपना विश्वास खो दिया है. मध्यम वर्ग ने कड़ी मेहनत करके जमा की गई अपनी बचत को खो दिया. महिलाओं ने सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना खो दी है. वंचित वर्गों ने अपने पारंपरिक अधिकारों को खो दिया है.

मोदी सरकार के दिखावटी बदलाव से तंग आ चुके हैं लोग- मनमोहन

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना बुलाये पाकिस्तान जाने से लेकर आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को पठानकोट हवाई ठिकाने पर आमंत्रित करने तक पाकिस्तान पर मोदी की लापरवाही भरी नीति असंगतिपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लोग हर रोज की बयानबाजी और मौजूदा सरकार के दिखावटी बदलाव से तंग आ चुके हैं. ‘भ्रांति और बीजेपी के बड़बोलेपन’ के खिलाफ लोगों में एक खामोश लहर है.

पुलवमाम हमले के वक्त ‘फिल्मों की शूटिंग’ कर रहे थे मोदी- मनमोहन

इस चुनाव में राष्ट्रवाद और आतंकवाद के मुद्दों पर बीजेपी के ध्यान केन्द्रित करने के प्रयास का जवाब देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने मोदी की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यह ‘दुख’ की बात है कि पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करने की बजाय प्रधानमंत्री मोदी जिम कॉर्बेट पार्क में ‘फिल्मों की शूटिंग’ कर रहे थे. पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे.

मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान उठाये गये कुछ प्रमुख कदमों में अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु सहयोग, कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते और चीन के साथ सीमा वार्ता शामिल हैं. मुम्बई में 26 नवम्बर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के बाद, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग को तेज करते हुए, पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने में सफल हुए थे.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए क्लिक करें

बड़ा हादसा: रूस के मास्को में एयरपोर्ट पर लैंड हुआ जलता हुआ विमान, 41 लोगों की मौत

Full Details: 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग आज, जानिए- पांचवें चरण का A टू Z ब्यौरा

मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं है, नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनेंगे- गडकरी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget