एक्सप्लोरर

MCD Elections 2022: एमसीडी चुनाव में सिंगर मीका की एंट्री, गाना सुनाकर AAP के लिए मांगे वोट

MCD Elections 2022: चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा.

MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर मतदान होंगे. इसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगा रही हैं. साथ ही मतदाताओं के रिझाने के लिए तमाम हथकंडे आजमा रही हैं. इस क्रम में मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका आम आदमी पार्टी के पक्ष में उतर आए हैं. मीका ने आप उम्मीदवार सरदार पूरनदीप सिंह साहनी के समर्थन में प्रचार किया. 

दरअसल, बुधवार को चांदनी चौक में आम आदमी पार्टी की सभी हुई थी, जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए थे. इस सभा में सिंगर मीका भी शामिल हुए, जनता को संबोधित करते हुए मीका ने गाना भी गाया. 

सिसोदिया के निशाने पर बीजेपी
सभा में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि चांदनी चौक दिल्ली की शान ही नहीं, बल्कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था का हिस्सा है. उन्होंने कहा, चांदनी चौक लाखों लोगों को रोजगार देती है. इसके बावजूद बीजेपी ने यहां के कारोबारियों को सुविधाएं देने की बजाय उन्हें लूटा है. सिसोदिया ने आगे कहा, बीजेपी ने पिछले 15 सालों में चांदनी चौक और उसकी शान को सिर्फ बर्बाद किया है. उन्होंने पूरे बाजार को कचरे से भर दिया है.    

बीजेपी 15 साल तक यह नहीं समझ पाई कि...
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, बीजेपी 15 साल तक यह नहीं समझ पाई कि उसका काम कूड़ा साफ करना है, बीजेपी बस आम लोगों और व्यापारियों की जेब साफ करती रही. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक का पुनर्विकास कर इसकी पहले की शान लौटाई है.  

4 दिसंबर को होंगे मतदान
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा. वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. 

यह भी पढ़ें: MCD election 2022: जिन इलाकों में 85 फीसदी वोटर हैं मुस्लिम, वहां BJP ने बनाई ये रणनीति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget