एक्सप्लोरर

Manipur Elections: मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी, कांग्रेस नेताओं के आवासों के सामने बम विस्फोट

Manipur Elections 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी है. रतनकुमार और जॉय दोनों क्रमश: खुराई और वांगोई विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं.

Manipur Elections 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी है. पुलिस ने बताया कि बुधवार को राज्य के दो जिलों में कांग्रेस के दो नेताओं के आवासों के सामने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सहित दो शक्तिशाली बम फट गए. पुलिस के अनुसार, धमाकों की वजह से संपत्ति का नुकसान हुआ है. हालांकि, गनीमत रही कि इंफाल पश्चिम जिले और इंफाल पूर्वी जिले में हुए विस्फोटों में कोई घायल नहीं हुआ.

कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं दोनों नेता

पुलिस के अनुसार, इंफाल पूर्वी जिले के कंगला संगमशांग में कांग्रेस नेता रतनकुमार के आवास के सामने आईईडी विस्फोट हुआ. इससे उनके घर में खड़े वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दूसरा विस्फोट इंफाल पश्चिम जिले के समरू में पूर्व विधायक सलाम जॉय के आवास के पास हुआ, जिससे कांग्रेस नेता के आवास का गेट और सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. रतनकुमार और जॉय दोनों क्रमश: खुराई और वांगोई विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं.

सुरक्षा बल दोनों जगहों पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है. बम धमाकों के विरोध में दोनों इलाकों के लोगों ने कांग्रेस नेताओं के आवासों के सामने प्रदर्शन किया. चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा के लिए 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद बुधवार को हुए विस्फोट दूसरी चुनाव पूर्व हिंसक घटना है. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

नौ जनवरी को हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी 

इससे पहले नौ जनवरी को इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस कमांडो (शहीद) समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बुधवार की हिंसा मणिपुर में दो महीने से भी कम समय में छठी हिंसक घटना है. हालांकि इन हमलों के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

5 जनवरी को थौबल जिले के लिलोंग उसोइपोकपी संगोमसांग में एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट के बाद असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया. इससे पहले नवंबर और दिसंबर में, इंफाल और इसके बाहरी इलाके में अलग-अलग जगहों पर तीन शक्तिशाली आईईडी विस्फोट किए गए थे, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था, चूंकि विस्फोट तड़के हुए थे. 13 नवंबर को, म्यांमार की सीमा से लगे चुराचांदपुर जिले में हुए एक आतंकी हमले में असम राइफल्स के एक कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे के अलावा अर्धसैनिक बल के चार जवान शहीद हो गए थे.

यह भी पढ़ें-

UP Election: 125 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 40% महिलाओं को टिकट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव

UP Elections: यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget