एक्सप्लोरर

बीजेपी का 'मिशन बंगाल' जारी, ममता की पार्टी के एक मौजूदा और एक पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण में ना आने के ममता बनर्जी के फैसले पर कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने आने की इच्छा जाहिर की थी, उन्हें हम कैसे मना कर सकते हैं. ममता बनर्जी न आने का बहाना खोज रही थीं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के नतीजों में एनडीए की प्रचंड जीत और पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन के बाद टीएमसी के विधायकों का बीजेपी में आना लगातार जारी है. आज टीएमसी के तीन नेता बीजेपी में शामिल हुए, टीएम सी के एक मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बीरभूम के लवपुर से टीएमसी के विधायक मनिरुल इस्लाम को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

इसके साथ ही पूर्व विधायक और बीरभूम टीएमसी युवा मोर्चा अध्यक्ष गदाधर हाजरा भी ने बीजेपी की सदस्या ग्रहण की. इसके साथ ही टीएमसी युवा मोर्चा महासचिव मो आशिफ इकबाल बीजेपी में शामिल हुए. बता दें कि कल टीएमसी के दो विधायक और एक सीपीएम विधायक समेत 40 से ज्यादा टीएमसी के पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे. इनमें बंगाल के बड़े नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय, तुषार कांति भट्टाचार्य और सीपीएम के विधायक देवेंद्र रॉय शामिल हैं.

चुनाव लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी ममता बनर्जी और टीएमसी के बीच की अनबन जारी है. कल ममता बनर्जी ने कहा था कि वो प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी लेकिन आज ऐन मौके पर उन्होंने चिट्ठी लिखकर शपथग्रहण में आने से इनकार दिया. ममता बनर्जी के इस फैसले के पीछे पीएम मोदी के उस फैसले को बताया जा रहा है जिसमें उन्होंने 16 जून 2013 से 26 मई 2019 के बीच बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार होने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को शपथ ग्रहण में बुलाया गया है.

ममता बनर्जी के फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने आने की इच्छा जाहिर की थी, उन्हें हम कैसे मना कर सकते हैं. ममता बनर्जी न आने का बहाना खोज रही थीं. विजयवर्गीय ने कहा, ''हमारी बंगाली यूनिट ने कहा था कि ऐसे परिवारों को बुलाना चाहिए जिन्होंने बीजेपी के लिए लड़ाई लड़ते हुए जान दी तो हमने उनको बुलाया है. ममता जी का रवैया दिखाता है कि वह बहाना ढूंढ ही रही थी.'' उन्होंने कहा कि बंगाल में आतंकवाली राजनीति चल रही है, दीदी के राज में लोगों का दम घुट रहा है. लोगों के मन में भावना है कि प्रधानमंत्री मोदी सबका विकास करेंगे.

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 22, बीजेपी को 18 और कांग्रेस को दो सीटें मिली है. वहीं वोट प्रतिशत देखें तो टीएमसी को 43.3 प्रतिशत, बीजेपी को 40.3 प्रतिशत और कांग्रेस को 5.6 प्रतिशत वोट मिले हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 सीटों में बीजेपी को मात्र दो सीटें मिली थी. टीएमसी ने 34 और कांग्रेस ने चार सीटों पर सफलता हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget