एक्सप्लोरर

Maharashtra Election Result: सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना नहीं झुकेगी

राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ 50-50 का जो फॉर्मूला तय हुआ था उससे शिवसेना नहीं झुकेगी. उन्होंने कहा कि इस जनादेश ने सबकी आखें खोल दी हैं.

Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र विधानसभा नतीजों से ये तस्वीर साफ हो गई है कि राज्य में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी. लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से कोई सीधा जवाब नहीं दिया. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि सीएम कौन होगा ये बेहद अहम सवाल होगा क्योंकि सीएम के लिए दोनों पार्टियों के बीच 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था. उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि 50-50 फॉर्मूले पर शिवसेना झुकेगी नहीं और बीजेपी के साथ पावर शेयरिंग तय थी. उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों में पार्टी को जनता का दोबारा आशीर्वाद मिला है और ये जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है.

कांग्रेस से गठबंधन पर

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी-शिवसेना के बीच बड़ा भाई-छोटे भाई का फर्क नहीं है.

विधानसभा चुनाव के नतीजे

खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र की 288 विधासभा सीटों में से बीजेपी 103 सीटों पर आगे चल रही है. इसके साथ ही शिवसेना 57 सीटों पर आगे चल रही है. 103 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी ने इसमें से 66 सीटें जीत ली हैं. इसके साथ ही 57 सीटों पर आगे चल रही शिवसेना ने खबर लिखे जाने तक 45 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है.

सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का बयान

इसके साथ ही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे के बेट आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से चुनाव जीता. जब उनसे सीएम पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में बाद में बात करेंगे. इस जीत को लेकर आदित्य ठाकरे ने जनता का धन्यवाद किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget