एक्सप्लोरर

‘बालासाहेब का शिवसैनिक कभी पीठ में छुरा नहीं घोंपता’, शिंदे पर निशाना साधते हुए बोले उद्धव ठाकरे

Maharashtra Assembly Election: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से गद्दारों (शिंदे गुट के नेताओं) को वोट न देने का आग्रह किया.

Maharashtra Assembly Election: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार (16 नवंबर) को कहा कि बालासाहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता. उन्होंने लोगों से गद्दारों को वोट न देने का आग्रह किया. वह 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेंट्रल मुंबई के चांदिवली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे थे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दिलीप लांडे को उम्मीदवार बनाया है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बाल ठाकरे की ओर से स्थापित शिवसेना में 2022 में विभाजन के बाद उद्धव और उनकी पार्टी के नेताओं ने कई बार शिंदे और उनके करीबियों पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार कहा है. ठाकरे ने कहा, 'महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है. वह गद्दारों को सबक सिखाएगी. एक सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता.'

पीएम मोदी पर शिंदे के विधायक के लिए प्रचार करने पर कसा तंज

वहीं बीते रोज उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंग कसते हुए यह कहा था कि अब्दुल सत्तार जैसे नेताओं के लिए प्रचार करना भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति है, जिन्होंने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. एकनाथ शिंदे की शिवसेना के राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार, सिल्लोड सीट से मौजूदा विधायक हैं और बीते गुरुवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्लोड में अब्दुल सत्तार को लेकर प्रचार भी किया था, जिसको लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अब्दुल सत्तार ने कैमरे पर सुप्रिया सुले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. 

सत्तार पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने तो कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना के लिए भी चुनाव के दौरान खूब प्रचार किया था. अब्दुल सत्तार का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों को सिल्लोड से इस दाग को हटाने की जरूरत है. सत्तार और उनके रिश्तेदारों ने सोएगांव और सिल्लोड में जमीन हड़प ली है. सरकारी भूखंडों को हड़पने की कोशिश की है. सिल्लोड का चुनाव कार्यालय भी कब्जे वाली जमीन पर बना हुआ है.

शिंदे के विधायक पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा था कि अगर हम सत्ता में आए तो इस मामले की जांच होकर रहेगी. भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने ये भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मुस्लिम महिलाओं को शामिल होने की अनुमति नहीं थी.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को क्यों CM बनवाना चाहते हैं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष? बता दी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर 15 गिरफ्तार, सड़क जाम कर किया था हंगामा
पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर 15 गिरफ्तार, सड़क जाम कर किया था हंगामा
AIADMK को एक और झटका, चौथे विधायक ने इस्तीफा दिया, विजय की पार्टी में शामिल
AIADMK को एक और झटका, चौथे विधायक ने इस्तीफा दिया, विजय की पार्टी में शामिल
Punjab Municipal Corporation Elections: 1896 वार्डों में वोटिंग जारी, 35 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का फैसला
Punjab Municipal Corporation Elections: 1896 वार्डों में वोटिंग जारी, 35 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का फैसला
'बंगाल में हिंदुत्व सांप्रदायिक ताकतों का मजबूत होना गहरी चिंता', बीजेपी की सरकार पर किसने दिया बड़ा बयान
'बंगाल में हिंदुत्व सांप्रदायिक ताकतों का मजबूत होना गहरी चिंता', बीजेपी की सरकार पर किसने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', US के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
चुनाव आयोग के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
EC के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर SC आज सुनाएगा फैसला
'करिश्मा कपूर के बच्चों की भरनी है फीस', सौतन प्रिया ने पति संजय कपूर के पीएफ फंड्स के लिए कोर्ट में दी याचिका
'करिश्मा कपूर के बच्चों की भरनी है फीस', सौतन प्रिया ने पति संजय के पीएफ फंड्स के लिए कोर्ट में दी याचिका
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
ट्रंप के जाल में फंसे शहबाज-मुनीर! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
ट्रंप के जाल में फंसे पाकिस्तान! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
Indian Diet: स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
Embed widget