एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: CM की कुर्सी के लिए BJP-शिवसेना का झगड़ा बरकरार, फडणवीस आज चुने जाएंगे BJP विधायक दल के नेता

महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं शिवसेना के खाते में 56, एनसीपी 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है.

मुंबईः महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना में झगड़ा बरकरार है. इस बीच बीजेपी ने आज अपना विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है. बैठक विधान भवन में दोपहर बाद करीब एक बजे से शुरू होगी.

बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे अमित शाह

बड़ी बात यह है कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिस्सा नहीं लेगें. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिये सत्ता साझेदारी के "50:50" फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत में "सत्ता के समान वितरण को लेकर सहमति बनी थी न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर."

 बीजेपी को अपना समर्थन देगी जन सुराज्य शक्ति पार्टी

 चंद्रकांत पाटिल से जब मंत्रालय के समान बंटवारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 50:50 फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे." इस बीच जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और साहूवाड़ी से विधायक विनय कोरे ने एलान किया कि वह बीजेपी को अपना समर्थन देंगे. समर्थन देने से पहले कोरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की. कोरे का दल बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा था, लेकिन शिवसेना को साहूवाड़ी सीट दिए जाने के बाद उन्होंने बगावत कर दी थी. कोरे ने इस सीट से शिवसेना के उम्मीदवार बाबासाहेब पाटिल सारुदकर को हराया है.

50-50 फॉर्मूले को लेकर शिवसेना क्या कह रही है?

इसी महीने की 21 तारीख को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस सत्ता साझेदारी के 50:50 फॉर्मूले पर सहमत हुए थे. शिवसेना सूत्रों के अनुसार फॉर्मूले में दोनों दलों के बीच बारी-बारी से अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने पर भी सहमति बनी थी. हालांकि फड़णवीस ने इस बात से इनकार किया कि शिवसेना को कभी सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत 2.6 साल के लिये मुख्यमंत्री पद देने का आश्वासन दिया गया था.

महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं शिवसेना के खाते में 56, एनसीपी 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget