एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के CM? अजित पवार हैं 'ओके', नाम पर RSS की मुहर पक्की!

Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम को अनेक स्तरों पर समर्थन मिलता दिख रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समर्थन संघ का हो सकता है.

Maharashtra CM Face: भाजपा और महायुति को महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ही आरएसएस और बीजेपी आलाकमान की नेचुरल चॉइस होने की जानकारी सामने आ रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त समर्थन के साथ फडणवीस के नाम को महायुति के अंदर से भी समर्थन मिलता दिख रहा है. अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर उनकी पार्टी को कोई आपत्ति न होने की बात कही है. 

महाराष्ट्र के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम को अनेक स्तरों पर समर्थन मिलता दिख रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण समर्थन संघ का हो सकता है. हालांकि, खुलकर संघ के किसी बड़े नेता ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन जो जानकारी संघ सूत्रों से मिल रही है, उसके मुताबिक संघ के स्वयंसेवक रहे देवेंद्र फडणवीस ही उनकी नेचुरल चॉइस हैं.  

संघ से सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को समर्थन मिलने के कारण  

1- देवेंद्र फडणवीस खुद संघ के स्वयंसेवक हैं.

2- हमेशा ही देवेंद्र फडणवीस ने उनके राजकीय आचरण में संघ के अनुशासन का पालन किया है और राजकीय फायदे नुकसान की चिंता किए बिना कभी भी फडणवीस ने खुद के लिए संघ के स्वयंसेवक होने की बात नहीं छिपाई. 

3- देवेंद्र फडणवीस खुले तौर पर अक्सर संघ के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं. विजयादशमी के संघ के समारोह में तो वे संघ के पूर्ण गणवेश में शामिल होते हैं.

4- देवेंद्र फडणवीस के नागपुर से होने की वजह से संघ के सभी स्तरों, सरसंघचालक से लेकर निचले स्तर तक उनका सीधा संवाद है.

5- लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा को मिली हार के बाद विधानसभा चुनावों में संघ और संघ परिवार के सभी संगठनों ने भाजपा के लिए जोरदार प्रयत्न किए. इस दौरान समन्वय के सभी प्रमुख स्तरों पर देवेंद्र फडणवीस ही संघ से सीधे संपर्क में थे. 

6- विधानसभा चुनावों में देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुत्व का मुद्दा जोरशोर से उठाकर संघ के हिंदुत्व के मूल विचार के लिए राजनीतिक नफा नुकसान की परवाह किए बिना यह जता दिया था.

7- वोट जिहाद और कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण के मुद्दों को महायुति के एकनाथ शिंदे और अजित पवार जैसे अन्य नेताओं ने राजनीतिक नफा नुकसान का विचार कर हाथ नहीं लगाया था. 

8- महाराष्ट्र में विकास, हिंदुत्व और सभी जातियों को साथ लेकर सरकार चलाने की क्षमता फडणवीस की तुलना में महाराष्ट्र के अन्य नेताओं में नहीं है.

9- महाराष्ट्र में पिछले 5 सालों में हुई राजनीतिक उठापठक में भी भाजपा विधायकों को एक साथ रखने में फडणवीस कामयाब हुए थे.

10- फडणवीस के संबंध में यह सभी बातें संघ के साथ साथ भाजपा आलाकमान बखूबी जानता है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: 363 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा था महाराष्ट्र चुनाव, जीतीं महज 22; जानें महायुति का स्ट्राइक रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget