एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'दिनदहाड़े वसूली से अच्छा तो वो…', बदलापुर एनकाउंटर पर CM शिंदे ने दिया ऐसा जवाब; विपक्ष की बोलती बंद

Badlapur Encounter: बदलापुर एनकाउंटर को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इंटरव्यू में चौंकाने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई.

Badlapur Encounter: इन दिनों महाराष्ट्र का बदलापुर एनकाउंटर चर्चा में है, जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इंटरव्यू में चौंकाने वाला जवाब दिया. महाराष्ट्र सीएम बोले कि आरोपी व्यक्ति बिल्कुल ठीक नहीं था वह अपनी बीवी पर अत्याचार करता था इसलिए ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए. पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई, जिससे उसकी जान चली गई. 

इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिस बच्ची के साथ अत्याचार हुआ उसकी उम्र मात्र चार साल थी. आरोपी ने बच्ची के साथ अत्याचार किया और उसकी चार बीवियां हैं. चार में से एक बीवी ने एफआईआर की और बताया कि उसका पति इंसान नहीं हैवान है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि चार साल की बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है उनसे पूछिए. 

आरोपी को छोड़ देते तो क्या कहता विपक्ष

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि आरोपी इंक्वायरी के लिए लाया जा रहा था और अगर वो पुलिस के ऊपर गोली चलाता है, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल होकर अस्पताल में एडमिट हो गया तो क्या पुलिस उसे छोड़ देगी. यदि पुलिस ने उसे छोड़ दिया होता तो विपक्ष कहता कि पुलिस ने उसे भगा दिया. पुलिस के पास बंदूक क्या शो पीस के लिए है. यह वही लोग हैं, जिन्होंने बदलापुर में नौ घंटे रेल को रोका और कह रहे थे कि आरोपी को यहां लेकर आओ, उसे फांसी दो. हम उसे फांसी देंगे. अब जब उसका एनकाउंटर हो गया तो विपक्ष कहता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. 

दो तरफा बातें करता है विपक्ष

एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष दोगली नीति अपना रहा है. दो रास्तों पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि माता और बहनों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने जो काम किया है, उनको पुलिस का साथ देना चाहिए. जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्यवाही होगी, लेकिन विपक्ष एक तरफ कहता है की फांसी दो और दूसरी तरफ विरोध में उतर आता है. हर बार विपक्ष ऐसी ही दो तरफा बातें करता है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे विपक्ष को जवाब देने की जरूरत नहीं है. वह जवाब जनता दे देगी. 

कानून के हाथ बहुत लंबे हैं- सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि अन्य आरोपी फरार है और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर हो जाता है. इसके जवाब में शिंदे बोले तीनों आरोपी भाग कर कहां जाएंगे. कानून के हाथ बहुत लंबे हैं. उनको जरूर पकड़ने और उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह सरकार की और पुलिस की जिम्मेदारी है. मैं एक ही बात कहूंगा कि जब एक तरफ पुलिस उद्योगपति के घर के नीचे बम रखती है, दिनदहाड़े हफ्ता वसूली करती है और गृह मंत्री जेल में जाता है. यह अच्छा है या एनकाउंटर ज्यादा अच्छा है.

यह भी पढ़ें- Haryana Elections: हरियाणा में राहुल गांधी ने चली ऐसी चाल, बिगड़ जाएगा BJP का गेम प्लान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget