एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections 2024: 'राजनीति नहीं समाज सेवा करता हूं', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान

Nitin Gadkari on Elections: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्म और जाति की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उनका कहना है कि चुनाव के दौरान जाति की बात नहीं होनी चाहिए.

Nitin Gadkari on Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसकी तैयारियो में अभी से लग गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्म और जाति की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. गडकरी ने कहा कि वो पिछले कई सालों से राजनीति कर रहे हैं और वो सिर्फ समाज सेवा करते हैं. राजनीति में वो कभी भी अपने विचारों से समझौता नहीं करते. 

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग जातियों और धर्मों के लोग मुझसे मिलने आए थे. मैंने खुलकर कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति या धर्म से महान नहीं होता, व्यक्ति अपने गुणों से महान होता है." गडकरी ने कहा कि हमारे संतों ने हमें सिखाया है कि समाज से जाति, धर्म, ऊंच-नीच के आधार पर सभी भेदभाव समाप्त होने चाहिए और सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित होनी चाहिए. इसलिए मैं किसी के दबाव में नहीं आता. सभी का कल्याण होना चाहिए, लेकिन चुनाव के दौरान जाति की बात नहीं होनी चाहिए. 

'अमीर लोगों से लिया जाता है टोल'

नितिन गडकरी ने बीते रोज टोल टैक्स को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि टोल टैक्स भविष्य में भी खत्म नहीं होगा. स्वतंत्र पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि टोल टैक्स के चलते हर मध्यम वर्गीय व्यक्ति परेशान है. इसको लेकर नितिन गडकरी ने जवाब दिया कि टोल तो हम अमीर लोगों से ले रहे हैं. इसके आगे उनसे यह पूछा गया कि इसका मतलब यह है कि आगे भविष्य में भी टोल टैक्स खत्म नहीं होगा, जिसके जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि बिल्कुल भी नहीं होगा. अगर किसी शख्स को अच्छी सेवाएं और सुविधा चाहिए तो उसके लिए पैसे चुकाने होंगे. 

कहां-कहां कम और ज्यादा लगता है टोल

उनका कहना था कि वह आज इतना काम कर रहे हैं. आज भारत की सड़क अमेरिका की सड़कों के बराबर हो गई हैं. सड़कों का बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर केवल बजट के पैसे से नहीं हुआ है. गडकरी ने कहा कि उन्होंने इवेंट्स-बॉन्ड्स से पैसे खड़े किए हैं. यहां तक की बैंकों से कर्जा लिया है. लोगों से रकम जुटाई है तब जाकर इतनी शानदार सड़के बना पाई है.

गडकरी का कहना है कि टोल उस जगह से मिलता है, जहां पर आर्थिक विकास होता है, जिस जगह पर ग्रोथ रेट ज्यादा होता है, गाड़ियों की संख्या ज्यादा होती है. उस जगह पर टोल टैक्स लिया जाता है. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में टोल मिलता है, लेकिन झारखंड, नॉर्थ ईस्ट, यूपी और बिहार में इतना टोल टैक्स नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें- BJP अध्यक्ष रहते अमित शाह को क्यों इंतजार कराते थे गडकरी, सालों बाद खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget