एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने पर राज ठाकरे बोले- भतीजा आशीर्वाद लेने नहीं आया लेकिन....

एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने कहा कि ''चुनाव लड़ने का निर्णय आदित्य का है और मैं इसका समर्थन करता हूं.'' राज ने भतीजे आदित्य के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है.

ABP Shikhar Sammelan: महाराष्ट्र में राजनीतिक रूप से ताकतवर माने जाने वाले ठाकरे परिवार के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद खास है. शिवसेना के निर्माण के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. अब इसे लेकर चाचा राज ठाकरे ने उनका समर्थन किया है.

महाराष्ट्र की राजनीति पर एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' में एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने कहा कि ''चुनाव लड़ने का निर्णय आदित्य का है और मैं इसका समर्थन करता हूं.'' एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ''दिवंगत बाला साहेब ठाकरे एक व्यंग्य चित्रकार थे. उस दौरान उनके पिता ने कहा था कि वो बाल ठाकरे को स्कूल ऑफ आर्ट्स नहीं भेजेंगे क्योंकि इससे उनका हाथ खराब हो जाएगा.'' राज ठाकरे ने बताया कि ''लेकिन जब मैं और उद्धव ठाकरे बड़े हुए तो बाल ठाकरे ने हमें कुछ भी करने से नहीं रोका. इसलिए हम भी अपने बच्चों को नहीं रोकेंगे.''

बता दें कि राज ठाकरे ने भतीजे आदित्य के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. एमएनएस चीफ ने बताया कि आदित्य हालांकि उनका आशीर्वाद लेने नहीं आए थे लेकिन वो वर्ली सीट पर उनके साथ हैं. राज ठाकरे ने कहा कि मुझे नहीं पता वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं लेकिन मेरी तरफ से ये सही Gesture है.

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को आयेंगे. राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें-

शिखर सम्मेलन: ABP न्यूज़ से बोले राज ठाकरे- ED से नहीं पड़ेगा फर्क, मजबूत विपक्ष के लिए लड़ रहा हूं चुनाव

हरियाणा के पुंडरी में 23 साल से बाजी मार रहे हैं निर्दलीय, राजनीतिक पार्टियों को जीत की तलाश

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने फिर लगाया राफेल घोटाले का आरोप, कहा- बीजेपी नेताओं को हो रहा है अपराधबोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget