एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: दिल्ली के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस को बीजेपी-आप से ज्यादा वोट मिले

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि चुनाव के 48 घंटे पहले तक सातों सीट लग रहा था कि आम आदमी पार्टी को आएगी. अंतिम समय में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गया.

नई दिल्ली: दिल्ली में तीन लोकसभा क्षेत्रों के अल्पसंख्यक बहुल विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तुलना में ज्यादा वोट मिले हैं. आम चुनावों में डाले गए कुल वोटों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि चुनाव के 48 घंटे पहले तक सातों सीट लग रहा था कि आम आदमी पार्टी को आएगी. अंतिम समय में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गया. वोटिंग से ठीक पहले की रात में ऐसा हुआ. हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हुआ क्या है. पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है, वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया है. दिल्ली में मुस्लिम मतदाता 12 से 13 प्रतिशत हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े?

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाले ओखला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 60,000 से ज्यादा वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी को 43,000 से अधिक वोट मिले. ओखला में बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर को 35,000 से अधिक वोट मिले.

हालांकि, गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर लवली को 3.91 लाख से अधिक वोटों से हराया. आतिशी तीसरे स्थान पर रहीं. चांदनी चौक लोकसभा सीट के तहत आने वाले बल्लीमारान, चांदनी चौक और मटिया महल विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटरों का वर्चस्व है.

लोकसभा चुनाव परिणाम: AAP पर चला BJP का झाड़ू, सबसे निचले पायदान पर रही केजरीवाल की पार्टी

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद हर्षवर्धन से अधिक वोट मिले. अग्रवाल को चांदनी चौक में 33,440...मटिया महल में 52,669 और बल्लीमारान में 49,036 वोट मिले. इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ‘आप’ के उम्मीदवार पंकज गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे.

हर्षवर्धन को मटिया महल में 20,224, चांदनी चौक में 28,754 और बल्लीमारान में 33,723 वोट मिले जबकि गुप्ता को चांदनी चौक में 9,152, बल्लीमारान में 8,306 और मटिया महल में 6,787 वोट मिले.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64,382 वोट मिले. इस क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी को 36,773 वोट मिले.

CM केजरीवाल बोले- AAP सभी 7 सीटों पर जीत रही थी, लेकिन पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गया

हालांकि, बाबरपुर और मुस्तफाबाद क्षेत्र में तिवारी ने शीला को कड़ी टक्कर दी. बाबरपुर में उन्हें 57,827 और मुस्तफाबाद में 73,501 वोट मिले. शीला को बाबरपुर में 57,227 जबकि मुस्तफाबाद में 69,803 वोट मिले.

‘आप’ के उम्मीदवार दिलीप पांडेय को मुस्तफाबाद में 17,803, बाबरपुर में 12,564 और सीलमपुर में 10,091 वोट मिले. इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है. तिवारी ने शीला को करीब 3.66 लाख वोटों से हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget