एक्सप्लोरर

Lok Sabha elections First Phase: 1279 में से दागी हैं 213 उम्मीदवार

नेशनल इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी का पता चला है. पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 1279 उम्मीदवारों में से 1266 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया था जिसके बिनाह पर यह पता चला है.

लोकसभा चुनाव 2019:  पहले चरण का मतदान कल यानि 11 अप्रैल को होने जा रहा है. पहले चरण में 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें  213 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं जिनमें- हत्या से संबंधित मामने, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपहरण सहित अन्य गंभीर मामले शामिल हैं.

नेशनल इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी का पता चला है. पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 1279 उम्मीदवारों में से 1266 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया था जिसके बिनाह पर यह पता चला है. 13 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके हलफनामों की जांच नहीं हो पाई क्योंकि उनके कागजात सही तरह से स्केन नहीं हो पाए थे.

रिपोर्ट के अनुसार, 1266 में से 12 फीसदी ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, 12 फीसदी दोषी ठहराया गया है. 10 उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ हत्या (आईपीसी की धारा 302) से संबंधित मामलों की भी घोषणा की है.

हलफनामों की जांच के बाद रिपोर्ट् ग्रुप की रिसर्च के मुताबिक, 25 ऐसे उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307) से संबंधित मामलों की घोषणा की है. जबकि, चार ने अपहरण से संबंधित मामलों की घोषणा की है. 16 ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की घोषणा की है और 12 ऐसे हैं जिन्होंने खुद के खिलाफ अभद्र भाषा से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.

11 अप्रैल को होने वाले 91 निर्वाचन क्षेत्रों में से 37 रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र हैं. रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र का मतलब है कि वहां पर चुनाव लड़ रहे तीन या तीन से अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

कल चुनाव में हिस्सा ले रहे  बीजेपी 83 उम्मीदवारों में 30 दागी है. जबकि कांग्रेस की तरफ से पर्चा दाखिल कर चुके 83 उम्मीदवारों में 35 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.  बीएसपी के 32 में से 8, वाईएसआरसीपी के 25 में से 13, टीडीपी के 25 में से 4 और टीआर के 17 में से 5 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सात चरण में मतदान होने वाले हैं, जिसकी शुरुआत कल यानि 11 अप्रैल से होगी. सात चरणों में मतदान 19 मई तक देश के अलग-अलग हिस्सों में संपन्न कराए जाएंगे. 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget