एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की पहली लिस्ट में वरिष्ठ नेताओं के लिए क्या खास संदेश? पढ़िए

Lok Sabha Elections 2024: केरल की अलापुझा एकमात्र सीट थी, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. इस बार इस सीट से केसी वेणुगोपाल को टिकट दिया गया है.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी है. राहुल एक बार फिर वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस की पहली लिस्ट में राहुल गांधी के नाम के अलावा भी कई खास बातें हैं. सबसे खास बात है केसी वेणुगोपाल के नाम की घोषणा.

कांग्रेस ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल की अलापुझा सीट से उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में यह सीट कांग्रेस हार गई थी. केरल में ये इकलौती सीट थी जो कांग्रेस हारी थी. 

राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद चुनाव लड़ेंगे वेणुगोपाल

ये सीट कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ही है. संगठन महासचिव होने के नाते पिछली बार वो नहीं लड़े थे और उनकी सीट कांग्रेस हार गई. लेकिन इस बार राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद वेणुगोपाल लड़ने जा रहे हैं. वेणुगोपाल की उम्मीदवारी का एलान कर राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतरने का संदेश दे दिया है.

पिछली बार हार गई थी कांग्रेस

केरल की अलापुझा एकमात्र सीट थी, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट से केसी वेणुगोपाल दो बार सांसद रह चुके हैं. पार्टी ने एक बार फिर यहां से केसी वेणुगोपाल को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके अलावा, पलक्कड़ सीट से मौजूदा विधायक फी परमबिल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है जो वाडकारा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पद्मजा के बीजेपी में शामिल होने के कारण उन्हें लेकर भी अंतिम समय में फैसला लिया गया. परमबिल ने 2021 के विधानसभा चुनाव में पलक्कड़ से मेट्रोमैन ई श्रीधरन को हराया था.

कांग्रेस की सूची में 39 उम्मीदवार

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल 39 उम्मीदवार हैं. इनमें राहुल गांधी के अलावा शशि थरूर का नाम भी शामिल है. शशि थरूर अपनी पारंपरिक सीट तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ रहे हैं. इन दोनों के अलावा भूपेश बघेल को भी राजनांदगांव से लोकसभा का टिकट दिया गया है. इससे साफ है कि पार्टी के सभी बड़े नेता चुनावी मैदान में होंगे.

यह भी पढ़ेंः Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली कैंडिडेट लिस्ट, राहुल गांधी का वायनाड से नाम फाइनल, सामने आए ये बड़े नाम

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget