एक्सप्लोरर

कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- पार्टी की तरह ही चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सूबे की दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर कांग्रेस पर बरसे. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को पाखंड से भरा दस्तावेज करार दिया. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस की तरह ही उसका चुनावी घोषणापत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा हुआ है. उसे पाखंड से भरा दस्तावेज कहना चाहिए.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी किसानों को बेवकूफ बनाकर वोट नहीं मांगा. पीएम मोदी ने कहा, ''यह चुनाव विश्वास और भ्रष्टाचार, संकल्प और षड्यंत्र के बीच चयन का है.''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया था. घोषणापत्र में बेरोजगारी, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस किया गया है. साथ न्याय योजना को प्रमुखता से लागू करने की बात कही गई है.

उन्होंने कहा, ''एक तरफ इरादों वाली सरकार है, दूसरी तरफ सिर्फ और सिर्फ झूठे वादों वाले नामदार हैं. इन लोगों की तरह ही इनका घोषणा पत्र भी भष्ट होता है, बेइमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है. इसलिए उसे घोषणा पत्र नहीं 'ढकोसला पत्र' कहना चाहिए.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''जो लोग देश का अपमान करते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस सहानुभूति रखती है. जो भारत के संविधान को नहीं मानत ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का जो कानून है उसको खत्म करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''इस बार का चुनाव वादों और इरादों के बीच का चुनाव है. ये संकल्प और साजिश के बीच का चुनाव है. ये भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है. ये अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए दिन रात एक करने वालों और दशकों तक अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा करने वालों का चुनाव है.''

उन्होंने कहा, ''एक तरफ वो दल जिन्होंने कभी देश की आशाओं-आकांक्षाओं को नहीं समझा, जिन्होंने देश पर राज करने की नीयत से सत्ता पर कब्जा जमाए रखा. जबकि आपका ये चौकीदार, आपके सेवक की तरह काम कर रहा है.''

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 60 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में कई विधायकों ने पार्टी छोड़ दी और पेमा खांडू के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget