एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: वाराणसी में 4.75 लाख वोट से जीते नरेंद्र मोदी, मिले कुल 6,69,602 वोट

मोदी को दूसरी बार इस सीट से चुनने वाली जनता ने सबसे अधिक 63.59 प्रतिशत वोट दिए. वर्ष 2014 में मोदी ने यहां 3.37 लाख मतों से जीत दर्ज की थी. वाराणसी सीट पर मोदी के खड़े होने के कारण यहां प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई थी. इस सीट से इस साल कुल 27 प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट 4.75 लाख मतों के अंतर से जीत लिया है. मतगणना के बाद मोदी ने कुल 6,69,602 वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 1,93,848 और कांग्रेस के अजय राय को 1,51,800 वोट मिले.

मोदी को दूसरी बार इस सीट से चुनने वाली जनता ने सबसे अधिक 63.59 प्रतिशत वोट दिए. वर्ष 2014 में मोदी ने यहां 3.37 लाख मतों से जीत दर्ज की थी. वाराणसी सीट पर मोदी के खड़े होने के कारण यहां प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई थी. इस सीट से इस साल कुल 27 प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई.

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वाराणसी जाएंगे. वहां वो बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और साथ ही गंगा पूजा भी करेंगे.

मोदी ने 2014 के आम चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 37 हजार मतों से हराया था. उन्हें कुल पांच लाख 16 हजार 593 वोट मिले थे. वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से है.

वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण में 19 मई को हुआ था. मोदी के रोड शो के दौरान मंदिरों के इस शहर में हजारों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी थी. अमित शाह, पीयूष गोयल, सुषमा स्वराज और योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था. विपक्षी दलों की तरफ से प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने भी रोड शो किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget