एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ खड़े BSP उम्मीदवार कांग्रेस में हुए शामिल, मायावती बोलीं- कमलनाथ सरकार से समर्थन वापस लेंगे

गुना से बीएसपी के प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह धाकड़ को कांग्रेस में शामिल कराते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी.

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती को कांग्रेस ने एक और बड़ा झटका दिया है. मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से बीएसपी के उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह धाकड़ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. गुना सीट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार हैं. धाकड़ के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा मिल सकता है. ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट से बीजेपी ने केपी यादव को उम्मीदवार बनाया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ''गुना संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के युवा प्रत्याशी श्री लोकेंद्र सिंह धाकड़ जी ने आज कांग्रेस में शामिल होकर अपना समर्थन हमे दे दिया है - कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत है. मुझे पूर्ण विश्वास है की आपके आने से पार्टी और मजबूत होगी.'' लोकेंद्र सिंह धाकड़ ने ऐसे समय में कांग्रेस का हाथ पकड़ा है जब शनिवार को बीएसपी अध्यक्ष मायावती की गुना में रैली होने वाली है.

बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने टीएमसी नेता के छुए पैर, अटकलों का दौरा शुरू

लोकेंद्र सिंह धाकड़ के कांग्रेस में शामिल होने पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती भड़क उठी. उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. साथ ही मायावती ने कहा कि वह कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर पुनर्विचार करेंगी.

उन्होंने कहा, ''सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं. एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी.'' मध्य प्रदेश में बीएसपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रही है.

मायावती ने आगे कहा, ''साथ ही, यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण व दोगले चरित्र को दर्शाता है. अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है. लोग सावधान रहें.''

राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा, सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिस

पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने मायावती को झटका दिया है. कभी बीएसपी में रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस ने बिजनौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. साथ ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूती से बीजेपी और एसपी-बीएसपी गठबंधन का मुकाबला कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget