एक्सप्लोरर

Poll of Polls: क्या इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत पाएगी, पोल ऑफ पोल्स के नतीजे देख लीजिए

Poll Of Polls: विपक्षी गठबंधन के साथ कांग्रेस सत्ता में वापसी चाहती है. जानें इस महीने आए दो सर्वे में कांग्रेस को लेकर क्या है पोल ऑफ पोल्स के नतीजे?

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll Results: कांग्रेस समेत विपक्ष की 26 पार्टियों की गठबंधन इंडिया हर संभव प्रयास में लगी है कि सत्ता से मोदी सरकार को बेदखल किया जाए. बहरहाल, विपक्ष की कोशिशों के बीच इस महीने दो सर्वे के आंकड़े आए हैं, जिसमें 2024 आम चुनाव को लेकर लोगों ने अपनी राय दी है.जानें इसमें कांग्रेस को 2024 चुनाव में कितनी सीटें मिलने वाली है, क्या इस बार कांग्रेस जीत पाएगी चुनाव? 

पोल ऑफ पोल्स के आकलन के मुताबिक, इन दोनों ताजा सर्वे में इंडिया गठबंधन और व्यक्तिगत तौर पर कांग्रेस को देश में होने वाले 2024 के चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले फायदा हो रहा है. यहां तक कि इन सर्वे में आए वोट शेयर के अनुमान में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच केवल दो फीसदी का अंतर देखा गया है. इससे यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि पिछले चुनाव के हिसाब से 2024 चुनाव में एनडीए को इंडिया अलायंस से टक्कर मिल सकता है. जबकि कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी देखी गई है. 

कांग्रेस को मिलेगी बहुमत या तीसरी बार भी जाएगी चूक?
इंडिया टुडे सी-वोटर सर्वे, जिसे 15 जुलाई और 14 अगस्त के बीच करीब 26 हजार लोगों से मिली राय के बाद पिछले हफ्ते जारी किए थे. इसमें आए अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने के बाद भी करीब 80 सीटों से बहुमत के आंकड़े से पीछे छूट सकती है. सर्वे में एनडीए को 306 सीटें और इंडिया गठबंधन को 193 सीटों पर जीत मिलते दिखाया गया है. एनडीए का वोट शेयर 43 फीसदी और इंडिया का 41 प्रतिशत है. कांग्रेस को इस सर्वे में 2019 चुनाव में मिले कुल 52 सीटों के मुकाबले 22 सीटों का फायदा होने का साथ 74 सीटें मिली है. जबकि बीजेपी को 16 सीटें कम कुल 287 सीटें मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ सर्वे ने बताया कांग्रेस को कितनी सीटें?
यह सर्वे भी इसी महीने करीब दो हफ्ते पहले जारी किए गए हैं. सर्वे 15 जून से 12 अगस्त के बीच हुआ है. इसमें करीब एक लाख 11 हजार लोगों से राय ली गई है. इस सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 296 से 326 सीटें और इंडिया अलायंस को 160 सीट से 190 सीटों तक मिलने का अनुमान है. उपर दिए सर्वे के मुताबिक इस सर्वे में बी दोनों गठबंधन के वोट शेयर में ज्यादा का फासला नहीं नजर आ रहा है. एनडीए को 42.60 फीसदी जबकि, इंडिया को 40.20 फीसदी वोट शेयर मिलें हैं.

कांग्रेस की सीटों में फायदा होने के साथ कुल 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को 288 से 314 सीटें मिल सकती है. इस आकलन से पोल ऑफ पोल्स में यह पता चलता है कि बेशक इन आंकड़ों के मुताबिक एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है, लेकिन कांग्रेस समेत विपक्ष की एकजुट होने से लोगों के वोट शेयर बंट रही है. दोनों अलायंस के बीच इतने कम वोट शेयर लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी भूमिका निभा सकती है.

 ये भी पढ़ें- क्या भारत में मुसलमान सुरक्षित हैं? लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे में पूछे गए सवाल का जवाब देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget