एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: एक-दो नहीं बल्कि 14 सीटों पर मायावती ने क्यों बदल दिए BSP के उम्मीदवार? जानिए वजह

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर के बीच यूपी की वाराणसी, आजमगढ़ और संतकबीर नगर सीट पर बसपा की ओर से दो-दो बार उम्मीदवार बदले गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश (यूपी) की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि राज्य की कुल 14 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार बदल दिए हैं. पार्टी की ओर तीसरे चरण के मतदान से ऐन पहले जिन कैंडिडेट्स को बदला गया, उनमें जौनपुर और बस्ती के प्रत्याशी शामिल हैं.

आइए, जानते हैं कि किन-किन जगहों पर बसपा के प्रत्याशी बदले गए हैं:

लोकसभा सीट का नाम  पुराने उम्मीदवार का नाम नए प्रत्याशी का नाम
1- जौनपुर श्रीकला रेड्डी (पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी) श्याम सिंह यादव (निवर्तमान सांसद)
2- बस्ती  दयाशंकर मिश्रा लवकुश पटेल
3- वाराणसी पहले- अतहर जमाल लारी, फिर- सैयद नियाज अली मंजू  अतहर जमाल लारी
4- आजमगढ़  पहले- भीम राजभर, फिर- सबीहा अंसारी मसूद अहमद (कांग्रेस छोड़कर आई सबीहा अंसारी के पति)
5- अलीगढ़ गुफरान नूर हितेंद्र उपाध्याय
6- मथुरा कमलकांत उपमन्यु चौधरी सुरेश सिंह
7- फिरोजाबाद सत्येंद्र जैन सोली चौधरी सुरेश सिंह
8- झांसी राकेश कुशवाहा रवि कुशवाहा
9- डुमरियागंज ख्वाजा शमसुद्दीन मोहम्मद नदीम मिर्जा
10- संतकबीर नगर पहले- मोहम्मद आलम, फिर- सैयद दानिश अशरफ नदीम अशरफ
11- मैनपुरी गुलशन शाक्य शिव प्रसाद यादव
12- गाजियाबाद अंशय कालरा उर्फ रॉकी नंद किशोर पुंडीर
13- अमेठी रवि प्रकाश मौर्य नन्हें सिंह चौहान
14- भदोही पहले- अतहर अंसारी, बाद में- इरफान अहमद हरिशंकर सिंह चौहान

जौनपुर में सामने आई यह वजह!

अंग्रेजी अखबार 'इकनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, जौनपुर और बस्ती में बदले गए बसपा कैंडिडेट्स को लेकर पार्टी के जोनल कॉर्डिनेटर घनश्याम खारवार ने कहा- पार्टी की ओर से जौनपुर में उम्मीदवार (श्रीकला सिंह) नहीं बदला गया है. वहां पर उनके पति धनंजय सिंह ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी.

धनंजय सिंह की ओर से कहा गया- मेरी पत्नी बसपा के आखिरी वक्त पर लिए गए फैसले से आहत हैं. नामांकन के अंतिम दिन हम लोग नॉमिनेशन भी नहीं दे पाए पर मैं समर्थकों के साथ हूं और अगले दो से तीन दिन में आगे का फैसला लूंगा. हमारे समर्थन के बगैर कोई भी जौनपुर का सांसद नहीं बन सकता है.

चुनाव के बीच भ्रमित हैं मायावती?

बसपा की ओर से इन सीटों पर जिस तरह उम्मीदवार बदले गए, उसके आधार पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. राजनीतिक विश्लेषकों से लेकर चुनावी जानकारों की ओर से ऐसी आशंका जताई गई कि कहीं मायावती और बसपा भ्रम की स्थिति में तो नहीं है. हालांकि, पार्टी की ओर से प्रत्याशी बदले जाने को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः तीसरे फेज में इन नौ सीटों पर है टफ फाइट, देखिए कहां किसका पलड़ा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget