एक्सप्लोरर

सलीम शेरवानी ने इस्तीफे के साथ अखिलेश को चेताया, बताया समाजवादी पार्टी क्यों छोड़ रहे नेता

Lok Sabha Election 2024: सलीम इकबाल शेरवानी ने पार्टी नहीं छोड़ी है, लेकिन वह अखिलेश को चेता चुके हैं. उन्होंने इस्तीफे के जो कारण बताए हैं, वह समाजवादी पार्टी के वोट शेयर घटने की वजह भी बन सकते हैं.

Lok Sabha Election 2024: सलीम इकबाल शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अखिलेश से नाराजगी जताने वाले वह पहले नेता नहीं हैं. उनसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल भी खुलकर अखिलेश यादव के साथ नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. ये दोनों नेता तो पार्टी का साथ भी छोड़ चुके हैं. सलीम इकबाल शेरवानी ने भले ही पार्टी नहीं छोड़ी हो, लेकिन चुनाव से पहले वह कभी भी दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं.

शेरवानी ने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है. वह लगभग डेढ़ साल पहले ही समाजवादी पार्टी में वापस लौटे थे. लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अखिलेश यादव पर जो आरोप लगाए हैं, वहीं कारण समाजवादी पार्टी के घटते वोट शेयर की भी वजह हैं.

शेरवानी के लिए क्या गलत हुआ?
सलीम इकबाल शेरवानी को उम्मीद थी कि वह राज्यसभा जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद उनकी परंपरागत सीट बदायूं से भी धर्मेंद्र यादव को टिकट दे दिया गया. इसके साथ ही उनके लिए राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदन के दरवाजे समाजवादी पार्टी की तरफ से बंद हो गए. इसी वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. आने वाले समय में वह पार्टी भी छोड़ सकते हैं.

कैसा रहा शेरवानी का सफर?
पांच बार सांसद रहे शेरवानी ने 1996 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था. समाजवादी पार्टी के टिकट पर वह 2004 तक लगातार चार बार सांसद बने. 2009 में धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी से उनकी जगह टिकट मिला तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. हालांकि, उन्हें हार झेलनी पड़ी. 2019 में भी वह हार गए, लेकिन अगर 2024 में वह फिर से इस सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो अखिलेश के चचेरे भाई को मुश्किल में डाल सकते हैं.

सलीम ने क्या आरोप लगाए?
सलीम शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी परंपरा के अनुसार राज्यसभा में मुस्लिम नेता को एक सीट देती है, लेकिन उनके कहने के बावजूद किसी को टिकट नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें टिकट नहीं दिया जाता, लेकिन किसी अन्य मुस्लिम उम्मीदवार को मौका दिया जा सकता था. इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में कोई एकजुटता नहीं है. सभी दल आपस में ही लड़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों की जायज मांग उठाने के लिए समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल तैयार नहीं हैं. मुसलमानों की समानता, गरिमा और सुरक्षा की मांग पर भी सपा कोई समर्थन नहीं दे रही है.

यह भी पढ़ेंः Nitish Cabinet: बिहार में कब तक होगा कैबिनेट का विस्तार? कई नए चेहरे को मिल सकता है मौका, इन नामों पर है खास चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget