एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: नहीं है वोटर आईडी कार्ड? मतदान के लिए ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स, आसानी से यूं ढूंढ सकते हैं पोलिंग बूथ

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) को पहले चरण का मतदान है, जबकि नतीजे चार जून, 2024 को आएंगे.

Lok Sabha Elections 2024 First Phase Voting: अगर आप लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत मतदान करने जा रहे हैं, तब आपके पास कुछ जरूरी कागज होने चाहिए. पोलिंग स्टेशन जाते समय आपके पास वोटिंग स्लिप और पहचान पत्र होना चाहिए. आमतौर पर पोलिंग बूथ पर पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड की जरूरत होती है. हालांकि, इसके न होने पर कुछ अन्य डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप वोट डाल सकते हैं.

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, केंद्र या राज्य सरकार की किसी नौकरी का सर्विस आइडेंटिटी कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के तहत रेसिस्टेंस जीन आइडेंटिफायर का जारी किया हुआ स्मार्टकार्ड, जैसे डाक्यूमेंट्स के जरिए भी वोट डाल सकते हैं.  

कैसे ढूंढे मतदान केंद्र?

मतदान केंद्र ढूढ़ने के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in) पर जाना होगा. बाद में 'सर्विसेस' के ऑप्शन के नीचे 'Know Your Polling Station & Officer' पर क्लिक करना होगा. आगे मतदाता सेवा पोर्टल की नई विंडो खुल जाएगी. वहां आपको इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिफिकेशन कार्ड (ईपीआईसी) आईडी नंबर यानी वोटर आईडी संख्या भरनी होगी, जिसके बाद सर्च पर क्लिक करते ही आपको नजदीकी मतदान केंद्र का पता मिल जाएगा. अच्छी बात है कि वहां आपको मैप का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे आप आसानी से पोलिंग बूथ पहचान सकते हैं.

18वीं लोकसभा के लिए हो रहा चुनाव

भारत में 18वीं लोकसभा के लिए चुनावी तारीखों का मार्च में ऐलान हुआ था. इस बार चुनाव आयोग सात चरणों में चुनाव करा रहा है, जिसके तहत कल यानी शुक्रवार (19 अप्रैल 2024) को पहले चरण का मतदान है. इस दौरान देश की 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कौन थे देश के पहले चुनाव आयुक्त? जानें उनके बारे में सब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget