एक्सप्लोरर

मोदी के 'हनुमान' ने कैसे ढहाई चाचा पशुपति पारस की लंका? चिराग पासवान ने खुद बताया प्लान

Lok Sabha Election: एनडीए ने बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है. हाजीपुर सीट मांग रहे पशुपति पारस को कोई सीट नहीं मिली है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का फॉर्मूला तय हो गया है. इसके साथ कई दिनों से जारी खींचतान भी भी खत्म हो गई है. सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत  भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे ज्यादा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) 16 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी. 

वहीं, गठबंधन में शामिल लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीट और  हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली. 

'गठबंधन में देनी होती है कुर्बानी'
सीट शेयरिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा कि जब कोई गठबंधन बनता है तो हर दल को कुछ समझौते करने पड़ते हैं, सभी को कुछ न कुछ कुर्बानियां देनी पड़ती हैं. मुझे भी अपनी 1 सीट कम करनी पड़ी. जेडीयू ने भी अपनी 1 सीट कम की. हर किसी ने किया. बीजेपी तो 2019 से ही कुर्बानी दे रही है.चिराग ने बताया कि वह हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे.

हाजीपुर सीट को लेकर अड़े थे पारस
माना जा रहा है पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों हाजीपुर सीट मांग रहे थे. हालांकि, यह सीट चिराग के खाते में आई और पशुपति पारस को दरकिनार कर दिया गया. कहा जा रहा है कि पशुपति पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े हुए थे.

'चाचा की जिम्मेदारी थी पार्टी को एकजुट रखना'
चिराग ने कहा, "मेरा पिता (रामविलास पासवान) के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी चाचा पशुपति पारस की थी और वह ही परिवार के मुखिया थे. ऐसा नहीं है कि इससे पहले कभी पार्टी पर संकट नहीं आया है, लेकिन मेरे पिता ने हमेशा पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश की. ऐसे में मेरे पिता के निधन के बात चाचा जी को यह जिम्मेदारी निभानी थी कि पार्टी न टूटे.  

हाजीपुर सीट बिहार की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है, क्योंकि रामविलास पासवान यहां से 9 बार सांसद रहे हैं. हाजीपुर सीट से रामविलास पासवान की पहचान जुड़ी हुई है. उनके निधन के बाद हाजीपुर की सीट को लेकर चाचा पशुपति पारस और चिराग पासवान ने दावा ठोक दिया. 

अब क्या करेंगे पशुपति पारस?
एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद अब जबकि पशुपति पारस  को यह सीट नहीं मिली है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मोदी कैबिनेट से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं. पारस पहले ही कह चुके हैं कि वह हाजीपुर सीट के लिए   कोई भी समझौता नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें-  'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने का नहीं है कोई फायदा', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget