एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: JDS प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने बताया लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी या नहीं, INDIA गठबंधन पर किया बड़ा दावा

पूर्व पीएम और जेडीएस पार्टी के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि उन्हें विपक्षी गठबंधन मीटिंग में बिहार के सीएम बुलाना चाहते थें. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी.

Lok Sabha Election 2024: जनता दल सेक्युलर (JDS) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार (25 जुलाई) को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी. हालांकि देवेगौड़ा ने जेडी(एस) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच हाल में दिखी नजदीकियों के बीच विकल्प खुले रखने का भी संकेत दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी मौजूदा स्थिति के आधार पर भविष्य के अपने कदम को लेकर फैसला करेगी.

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने यह भी कहा कि उन्हें इस महीने की शुरुआत में यहां हुए विपक्षी दलों की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि कर्नाटक में कांग्रेस का एक वर्ग इस तरह के कदम का विरोध कर रहा था, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते थे कि वह (देवेगौड़ा) बैठक में शामिल हों. देवेगौड़ा के पुत्र और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी विभिन्न मामलों को लेकर राज्य में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ बीजेपी के साथ मिलकर काम करेगी. 

पिछली लोकसभा चुनाव हार गए थे देवेगौड़ा
इसी के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जेडी(एस) के हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. 'अशोभनीय और अपमानजनक आचरण' के लिए बीजेपी के 10 विधायकों को विधानसभा से निलंबित किए जाने के बाद जेडी(एस) और बीजेपी के विधायकों ने सदन के सत्र का बहिष्कार कर दिया था. देवेगौड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जेडी(एस) लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी.' उन्होंने कहा, 'भले ही हम (पार्टी) पांच, छह, तीन, दो या एक ही सीट जीतें, लेकिन हम लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे.'

देवेगौड़ा ने कहा, 'हम अपने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद लोकसभा चुनाव में केवल उन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे, जहां हम मजबूत हैं.' हालांकि, देवेगौड़ा ने कहा कि पार्टी मौजूदा स्थिति के आधार पर अपनी भविष्य की रणनीति तय करेगी. इस संदर्भ में, उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी पार्टी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस-नीत सरकार को समर्थन दिया था. जेडी(एस) और कांग्रेस ने 2019 का लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ा था. तब बीजेपी ने कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती थीं. जेडी(एस) और कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की थी. जबकि तुमकुरु लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले देवेगौड़ा भी हार गए थे.

'नीतीश कुमार विपक्षी बैठक में आमंत्रित करना चाहते थें'
इस सवाल पर कि 17 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित क्यों नहीं किया गया, देवेगौड़ा ने कहा कि कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने उनकी उपस्थिति का विरोध किया था. उन्होंने कहा, 'यहां (कर्नाटक में) कांग्रेस के एक वर्ग ने धमकी दी थी कि अगर देवेगौड़ा को आमंत्रित किया गया तो वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. इसलिए, मुझे नहीं बुलाया गया.'

देवेगौड़ा ने कहा कि नीतीश कुमार उन्हें आमंत्रित करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता इसके पक्ष में नहीं थे. मई में 224-सदस्यीय कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में जेडी(एस) ने खराब प्रदर्शन किया था और उसे केवल 19 सीट हासिल हुई थीं. देवेगौड़ा ने कहा, 'पार्टी 1983 से आज तक अस्तित्व में है और आगे भी रहेगी. जो लोग सोचते हैं कि पार्टी खत्म हो जाएगी, वे भ्रम में जी रहे हैं. यह संभव नहीं है.' देवेगौड़ा के अनुसार, 19 विधायकों, सात विधानपरिषद सदस्य और शीर्ष नेताओं ने पिछले सप्ताह एक बैठक की थी और जिलों में प्रचार के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की थी, जिसे कुमारस्वामी के विदेश से लौटने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Polls Survey: दिल्ली में केजरीवाल की AAP जीत सकती है कितनी लोकसभा सीटें, सर्वे का अनुमान चौंका देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget