एक्सप्लोरर

Election Fact Check: क्या पीएम मोदी छात्रों को दे रहे फ्री में लैपटॉप, जानें इस वायरल हो रहे दावे का सच

Lok Sabha Election 2024: एक वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि AICTE ने प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 नाम से एक योजना शुरू की है, इसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे.

PM Free Laptop Scheme Fact Check: मौजूदा समय में इंटरनेट, सोशल मीडिया ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां हर कोई एक्टिव है. बात चुनाव की हो तो यह और अहम हो जाता है. चुनाव के दौरान इन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के वीडियो, अलग-अलग तरह की खबरें भी मिलती रहती हैं. इनमें से कुछ वायरल न्यूज और वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनमें दावा कुछ किया जाता है और हकीकत कुछ और होती है.

ऐसी ही एक खबर इन दिनों इंटरनेट पर चल रही है. यह खबर एक वेबसाइट के जरिए फैलाई जा रही है. इसमें कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 की शुरुआत की है. हालांकि, जब हमने इसकी पड़ताल की तो यह दावा झूठा निकला.

क्या दावा किया जा रहा वेबसाइट पर?

दरअसल, 'पीएम योजना अड्डा' (https://pmyojanaadda.com/) नाम से एक वेबसाइट चल रही है. इस वेबसाइट को क्लिक करके देंखेंगे तो इसमें दावा किया गया है कि भारत सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मुहैया करा रही है. इस वेबसाइट पर पूरी खबर लिखी हुई है. खबर की हेडिंग है, 'फ्री पीएम योजना अड्डा 2024 लैपटॉप योजना: भारत सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है, आप भी आवेदन कर सकते हैं.'

इसमें विस्तार से दावा करते हुए कहा गया है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 नाम से एक योजना शुरू की है, जिसके जरिए देशभर के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे. इसमें ये तो नहीं बताया गया है कि योजना किस तारीख से शुरू हुई, लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख जरूर बताई गई है. इस खबर में आवेदन करने के लिए www.aicte-india.org नाम से वेबसाइट का पता दिया गया है.


Election Fact Check: क्या पीएम मोदी छात्रों को दे रहे फ्री में लैपटॉप, जानें इस वायरल हो रहे दावे का सच

जांच में क्या निकला सच?

हमने इन दावों की पड़ताल शुरू की. इसी कड़ी में हम उस वेबसाइट पर गए जहां आवेदन के लिए कहा गया था. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद काफी तलाशा, लेकिन वहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली. वेबसाइट पर हमें AICTE  की ओर से जारी एक नोटिस मिला. इस नोटिस ने सारा सच सामने रख दिया.

क्या लिखा था नोटिस में?

इस नोटिस में लिखा था “एआईसीटीई छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना के बारे में फैली झूठी और भ्रामक खबरों को खारिज करता है. हाल ही में कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर ऐसी खबरें फैलाईं गईं हैं कि फ्री लैपटॉप योजना चल रही है, लेकिन वास्तव में न तो भारत सरकार और न ही एआईसीटीई इस तरह की कोई योजना चला रहा है. इसलिए ऐसी खबरों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के आने से पहले सवाईमाधोपुर क्षेत्र में क्यों बांटे गए पीले चावल ? नेताओं ने झोंक दी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget