एक्सप्लोरर

TV9 BharatVarsh Survey: बिहार में जिन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, वहां क्या हो सकता है रिजल्ट, सर्वे ने किया खुलासा

Lok Sabha Election: टीवी9 भारतवर्ष ने बिहार की 40 लोकसभा सीट पर एक सर्वे किया है. इस सर्वे में इंडिया अलायंस को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है.

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लंबी खींचतान के बाद इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बात बन गई. समझौते के तहत प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस जिन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, उनमें से कई सीटें आरजेडी के खाते में चली गई हैं.

सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज और समस्तीपुर पर चुनाव लड़ेगी. हाल ही में इन सभी सीटों पर टीवी9 भारतवर्ष ने एक सर्वे किया था. इस सर्वे में कांग्रेस को झटका लग सकता है.

सर्वे में कांग्रेस को 2 सीट
सर्वे के मुताबिक किशनगंज और कटिहार सीट पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है. हालांकि, बाकी सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ सकता है. सर्वे के अनुसार भागलपुर से जेडीयू, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज से बीजेपी जीत सकती है, जबकि समस्तीपुर की सीट एलजेपी (रामविलास) के खाते में जा सकती है.

इंडिया अलायंस को बिहार में झटका
राज्य की 40 सीट में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खाते में 38 सीट जा सकती हैं. इनमें से बीजेपी 17, जेडीयू 15, एलजेपी 5 और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा 1 सीट जीत सकती है, वहीं कांग्रेस के 2 सीट पर जीतने की संभावना है. सर्वे में आरजेडी को कोई सीट मिलती नहीं दिखाई दे रही है.

आरजेडी के खाते में पूर्णिया सीट
इस बीच बिहार में सीट बंटवारा होते ही कई दिग्गज नेताओं का खेल पूरी तरह से बिगड़ गया है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पूर्णिया कांग्रेस को देने के बजाय अपने पास रखी है. इस सीट से पप्पू यादव ने चुनाव लड़ने की चाह में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया है. इतना ही नहीं सुपौल सीट भी आरेजडी की अपने खाते में गई है, जहां से पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन 2009 में सांसद रही हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शकील अहमद मधुबनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन यह सीट भी आरजेडी ने अपने पास रख ली. इसके अलावा औरंगाबाद सीट आरजेडी के हिस्से में चली गई है, जिससे कांग्रेस के दिग्गज नेता निखिल कुमार को झटका लगा है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मायावती ने कर दिया पल्लवी पटेल और केशव प्रसाद मौर्या संग खेल? ऐसा गेम प्लान जिसने सबको चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget