एक्सप्लोरर

Mission 2024: बीजेपी की नई टीम में देखिए किसको मिली जगह और कौन-कौन से नेता हुए बाहर

Lok Sabha elections: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के कई पदों पर फेरबदल की है. कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे को मिली जगह. जानें किसको मिली जगह और किसका पत्ता हुआ साफ.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार (29 जुनाई) को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए कर्नाटक के सीटी रवि, असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया की राष्ट्रीय महासचिव पद से और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की उपाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी.

वहीं, बीजेपी की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार और उत्तर प्रदेश से पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को रवि और सैकिया की जगह नया महासचिव नियुक्त किया गया है. जबकि उत्तर प्रदेश से ही पसमांदा मुसलमान समाज से ताल्लुक रखने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को सिंह की जगह नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

सुनील देवधर राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए गए
तारिक मंसूर वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) हैं. उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है. नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है. सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं.

सांसद विनोद सोनकर और हरिश द्विवेदी के साथ ही सुनील देवधर को राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया है. सोनकर और द्विवेदी उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद हैं. देवधर ने त्रिपुरा में बीजेपी को पहली बार सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ा था. उन्हें राष्ट्रीय सचिव के साथ ही आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया था.

इन लोगों को किया गया शामिल
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को सचिव के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और असम से राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को पार्टी का नया सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है. बंसल मध्य प्रदेश के सांसद सुधीर गुप्ता की जगह लेंगे.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाए गए राधामोहन सिंह के पास उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभार था, जबकि राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाए गए सीटी रवि महाराष्ट्र, गोवा और तमिलनाडु के प्रभारी थे. सैकिया के पास अरुणाचल प्रदेश का प्रभार था. बीजेपी संगठन में प्रभारी और सह-प्रभारियों की भूमिका अहम होती है. वे पार्टी की प्रदेश इकाई और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कड़ी का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें- IndiaTV CNX Survey: आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसको कितनी मिलेंगी सीटें, पढ़ें INDIA गठबंधन के बाद हुए ताजा सर्वे के हैरान करने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget