एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: कब आएगी बीजेपी की लोकसभा चुनावों की दूसरी लिस्ट? आज फाइनल होंगे नाम, जानें किसका कटेगा पत्ता

Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी 7 या 8 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. जानकारी के मुताबिक दूसरी लिस्ट में भी पार्टी कई दिग्गजों का टिकट काट सकती है.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (2 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. पार्टी अब उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट तैयार करने में जुट गई है. इसको लेकर बुधवार ( 6 मार्च) को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी. बैठक में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार की बची सीटों को लेकर चर्चा होगी.

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि पार्टी ने जिस तरह पहली सूची में दिग्गजों को साइडलाइन किया था, उसी तरह दूसरी लिस्ट में भी कई नेताओं को किनारे लगाया जा सकता है. 

7-8 मार्च को जारी हो सकती है लिस्ट
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पार्टी दूसरी लिस्ट के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी. पार्टी 7 या 8 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं.  

बृजभूषण शरण सिंह का कट सकता है टिकट
पहली लिस्ट की ही तरह दूसरी लिस्ट में भी पार्टी विवादित चेहरों से दूरी बना सकती है. इनमें कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का है, जिनपर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगा था. पार्टी से कथित तौर पर नाराज चल रहे मेनका गांधी और वरुण गांधी का भी पत्ता कटने की उम्मीद है. हालांकि, बीजेपी की ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है.

पहली लिस्ट में विवादित नेताओं का टिकट कटा
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में भी उन सांसदों का टिकट काट दिया था, जो विवादों में थे या विवादित बयान दे रहे थे. इनमें भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली सीट के सांसद प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Seat Sharing: अमित शाह ने सेट कर दिया सीटों का फॉर्मूला? 50 मिनट की अजित पवार और CM शिंदे संग मीटिंग में क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget