एक्सप्लोरर

अमित शाह के रोड शो में हिंसा पर बोली कांग्रेस- बीजेपी पश्चिम बंगाल में प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है

कांग्रेस नेता ने कहा, ''बीजेपी समझ गयी है कि गुजरात से लेकर बिहार तक, दक्षिण भारत और दूसरे राज्यों में वह चुनाव हार रही है. बीजेपी का रास्ता घृणा, बंटवारा, हिंसा और गाली-गलौज का है.''

नई दिल्ली: कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ताबल और बाहुबल के जरिए प्रजातंत्र का चीरहरण कर रहा है, लेकिन राज्य की जनता उसके षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासगर की प्रतिमा खंडित किए जाने से साबित हो गया है कि बीजेपी क्षेत्रीय परंपरा और संस्कृति का सम्मान नहीं करती.

सुरजेवाला ने कहा, ''बीजेपी का रास्ता घृणा, बंटवारा, हिंसा और गाली-गलौज का है. वह प्रजातंत्र का अपहरण करने की साजिश कर रही है. बीजेपी सत्ताबल और बाहुबल का इस्तेमाल कर पश्चिम बंगाल में प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है. मुझे विश्वास है कि बंगाल की बहादुर जनता उनको इस षड्यंत्र में कभी कामयाब नहीं होने देगी.'' उन्होंने कहा, ''जिस तरह ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को बीजेपी के लोगों द्वारा खंडित किया गया, उससे पता चलता है कि क्षेत्रीय आईकॉन में इनको विश्वास नहीं है और न ही बीजेपी क्षेत्रीय आकांक्षा, परंपरा और संस्कृति का सम्मान करती है.''

बीजेपी चुनाव हार रही है- कांग्रेस कांग्रेस नेता ने कहा, ''बीजेपी समझ गयी है कि गुजरात से लेकर बिहार तक, दक्षिण भारत और दूसरे राज्यों में वह चुनाव हार रही है. उन्हें लगता है कि नफरत और विभाजन का खेल खेलकर वह सत्ता हथिया लेंगे. मुझे नहीं लगता कि वे अपने मंसूबे में कामयाब होंगे.''

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा, ''आईआईटी-मद्रास में पेरियार स्टडी सर्किल पर प्रतिबंध के लिए अगर हमारे दलित साथी मोदी का विरोध करते हैं, बीजेपी के नेता रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देते हैं, जब कोई बीजेपी के विरोध में खड़ा होता है तो उन्हें देशद्रोही करार दिया जाता है. लेकिन बीजेपी अगर विपक्षी नेताओं के लिए क्रूर, भद्दी और अपमानजनक बातें करें तो वे इसे बोलने की आजादी के दायरे में लाते हैं.'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को इस दोहरे मापदंड का जवाब देना चाहिए.

ममता बनर्जी उदार हृदय वाली हैं- सुरजेवाला सुरजेवाला ने कहा, ''ममता बनर्जी उदार हृदय वाली हैं. अगर कोई साधारण व्यक्ति कुछ कहता है तो वह इसका संज्ञान नहीं लेतीं. लेकिन बीजेपी के लोग एक महिला मुख्यमंत्री का मखौल बनाने और अपमानित करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं.''

जयपुर: पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने से नाराज पीएम मोदी के भाई धरने पर बैठे, बाद में हुए रवाना

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget