एक्सप्लोरर
शिवसेना ने माना- एनडीए सरकार बनाएगी लेकिन बीजेपी को अकेले दम पर नहीं मिलेगा बहुमत
शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने माना है कि देश में अब किसी भी एक पार्टी की सरकार नहीं बनेगी. हालांकि उन्होंने जोड़ा कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश में अब किसी भी एक पार्टी की सरकार नहीं आएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की सरकार बनेगी. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''जो चित्र मेरे सामने है, इससे देश में किसी एक पार्टी की सत्ता नहीं आएगी. सत्ता आएगी एनडीए की, हम सब एनडीए के साथ हैं और एनडीए की सरकार बनने जा रही है.'' संजय राउत राज्य सभा के सांसद हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में शिवसेना बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रही है. राज्य में कुल 48 लोकसभा सीट हैं. बीजेपी यहां 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं शिवसेना ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. देश में सात चरणों में मतदान हैं. अभी तक दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है जबकि तीसरे चरण का मतदान जारी है. महाराष्ट्र में चार चरणों में मतदान है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी रण में स्वामी ओम, नई दिल्ली सीट से भरा पर्चा शीला दीक्षित ने किया अपनी जीत का दावा, देखिए- AAP से गठबंधन नहीं होने पर क्या बोलीं
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
बॉलीवुड


















