एक्सप्लोरर

बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो इसके लिए सिर्फ राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे- केजरीवाल

उन्होंने कहा ''मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी और अमित शाह जी की जोड़ी अगर दोबारा सत्ता में आती है तो इसके लिए केवल और केवल एक ही शख़्स ज़िम्मेदार होगा और वह है राहुल गांधी.''

नई दिल्ली: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को सभी राज्यों में कमजोर करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा है कि अगर चुनाव के बाद बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो इसके लिये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे. केजरीवाल ने आप का घोषणापत्र जारी करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी राज्यों में विपक्ष के गठबंधन को कमज़ोर करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा ''मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी और अमित शाह जी की जोड़ी अगर दोबारा सत्ता में आती है तो इसके लिए केवल और केवल एक ही शख़्स ज़िम्मेदार होगा और वह है राहुल गांधी.''

केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (राहुल गांधी) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, हरियाणा गोवा, चंडीगढ़ में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की है यह अच्छी बात नहीं है. केजरीवाल ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुये कहा, ''कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को हराने की पूरी कोशिश कर रही है, जगह जगह सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस, केरल, पश्चिम बंगाल में भी विपक्ष को नुकसान पहुंचा रही है. मुझे नहीं पता कांग्रेस की मंशा क्या है.''

आप संयोजक ने मतदाताओं से वोट बंटने नहीं देने की अपील करते हुये कहा, ''कोई भी हिंदू, कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा है केवल मुसलमानों में थोड़ा बहुत भ्रम है. मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के हिंदू मुसलमान, सिख ईसाई, सभी धर्म जातियों के लोग, जो मोदी शाह की जोड़ी से देश को बचाना चाहते हैं वे दिल्ली में एकजुट होकर आप का समर्थन करेंगे.''

चुनाव के बाद कांग्रेस की अगुवाई में सरकार बनने की स्थिति में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये आप द्वारा समर्थन देने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, यह चुनाव किसी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि देश को बचाने का चुनाव है. ''हमारा सबसे पहला मकसद होगा मोदी और अमित शाह जी की जोड़ी को हटाना. इसके लिये उस समय जो भी स्थिति बनेगी, उसके अनुकूल फैसला किया जायेगा. जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा, आप का उसे समर्थन मिलेगा.''

बीजेपी को साझा दुश्मन समझने वाला संयुक्त विपक्ष बनाएगा सरकार- वीरप्पा मोइली

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget