एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का वादा- सत्ता में आए तो GDP का 6% शिक्षा पर करेंगे खर्च

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में बेरोजगारी की दर पिछले 45 साल में सबसे ऊंची रही, चीन हर 24 घंटे में 50,000 नौकरियां सृजित करता है जबकि नरेंद्र मोदी उसी दौरान 27,000 नौकरियां छीन लेते हैं.

जहीराबाद: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि केवल उनकी पार्टी ही बीजेपी का मुकाबला कर सकती है. उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर अमित शाह की अगुवाई वाली पार्टी के साथ समझौता करने का आरोप लगाया. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पहली बार तेलंगाना की यात्रा पर आये गांधी ने प्रधानमंत्री पर यह कहते हुए हमला किया कि चीन हर 24 घंटे में 50,000 नौकरियां सृजित करता है जबकि नरेंद्र मोदी उसी दौरान 27,000 नौकरियां छीन लेते हैं.

जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करेंगे- राहुल गांधी राहुल ने सवाल किया, ''उन्होंने (हर साल) दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था. क्या आपमें से किसी को नौकरी मिली?'' कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में बेरोजगारी की दर पिछले 45 साल में सबसे ऊंची रही. गांधी ने कहा कि यदि यूपीए सत्ता में आया तो वह जीडीपी का छह फीसद शिक्षा, नये कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों के निर्माण और छात्रवृतियां प्रदान करने पर खर्च करेगा.

रिमोट कंट्रोल मोदी के हाथों में हैं- कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली टीआरएस और बीजेपी के बीच समझौते का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राव ने कभी भी बीजेपी नीत सरकार की आलोचना नहीं की और उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर उसे समर्थन दिया. गांधी ने आरोप लगाया, ''मोदी को तेलंगाना से मदद मिलती है. रिमोट कंट्रोल मोदी के हाथों में हैं.'' उन्होंने कहा, ''यदि आप टीआरएस को वोट देते हैं तो इसका मतलब है कि आप नरेंद्र मोदी और आरएसएस को वोट दे रहे हैं.''

कांग्रेस ही नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सकती है- राहुल गांधी ने कहा, ''केवल कांग्रेस ही नरेंद्र मोदी और आरएसएस का मुकाबला कर सकती है.'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सभी को मालूम है कि टीआरएस नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रही है. उन्होंने कहा, ''केवल कांग्रेस उससे संघर्ष कर रही है, न कि टीआरएस. केवल कांग्रेस ही उसका मुकाबला कर सकती है, हमें खरीदा नहीं जा सकता है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सदैव 15-20 समृद्ध लोगों की मदद करते हैं और उन्होंने पिछले पांच साल में उनका साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये का ऋण माफ कर दिया.

गांधी ने कहा, ''वह (मोदी) जहां कहीं जाते हैं, वहां वह बस नफरत और गुस्सा ही फैलाते हैं और झूठे वादे करते हैं.'' उन्होंने न्याय योजना की चर्चा करते हुए कहा, ''मैं आपको झूठ नहीं कहूंगा. यह सच है और हम इसकी गारंटी देंगे.''

वायनाड लोकसभा सीट: जानिए- सियासी समीकरण, धार्मिक अंकगणित और पिछले चुनावों के नतीजे

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget