एक्सप्लोरर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने किया सत्ता में वापसी का दावा, अमित शाह ने दिए सवालों के जवाब

मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े अपने अनुभव के मुद्दे पर कहा, चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ. अमित शाह ने कहा, बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा, (पार्टी) 300 सीट जीतेगी, एनडीए की सरकार बनेगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद शुक्रवार को पहली बार बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने दावा किया कि चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी. मोदी ने कहा, ''पिछली बार 16 मई को चुनाव परिणाम आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी. 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था. सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी.''

मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े अपने अनुभव के मुद्दे पर कहा, ''चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ. पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे कर दोबारा जीतकर आये यह शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है. ये अपने आप में बड़ी बात है.'' उन्होंने कहा, ''मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं. ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है. हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है.''

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के सवाल पर कहा, ''बंगाल में बीजेपी के 80 कार्यकर्ता मारे गए हैं. हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं और हिंसा क्यों नहीं होती है.'' शाह ने कहा, ''हमारे कारण हिंसा होती तो देश के हर हिस्से में होती. ममता जी से पूछना चाहिए कि वहीं ऐसा क्यों होता है.''

शाह ने भी बीजेपी की जीत के प्रति भरोसा जताते हुये कहा, ''बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा, (पार्टी) 300 सीट जीतेगी, एनडीए की सरकार बनेगी.'' उन्होंने कहा, ''मैं गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है.''

वास्तव में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी अध्यक्ष शाह के लिए आयोजित किया गया था. इस दौरान शाह ने एनडीए सरकार के कामकाज का विस्तृत ब्यौरा पेश किया. मोदी ने कहा कि वह कोई सवाल नहीं लेंगे क्योंकि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस शाह के लिए आयोजित किया गया है और बीजेपी की व्यवस्था में अनुशासन का पालन किया जाता है.

चुनाव बाद बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे मायावती और अखिलेश- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget