एक्सप्लोरर

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- इन्हें देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति अच्छी नहीं लग रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ के प्रमुख मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने को तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइक बताया है. उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस पार्टी को अच्छी नहीं लग रही है.

हिंडौन सिटी (राजस्थान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ के प्रमुख मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने को तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइक बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसे देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति रास नहीं आ रही है. पीएम मोदी ने कहा, "दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन, आतंकवादियों के सरगना मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया है. पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का यह आका कई सालों से भारत को घाव दे रहा था, लेकिन अब इस आतंकी का पाकिस्तान में मौज करना मुश्किल हो गया है."

प्रधानमंत्री ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के और आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा, अब आप बताइए पाकिस्तान की हेकड़ी निकली है या नहीं?' उन्होंने कहा, "आतंक और आतंकियों से निपटने के कांग्रेसी के तरीके और बीजेपी के तरीके की तुलना नहीं हो सकती." पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''याद करिए, यही कांग्रेस कहती थी कि हर एक आतंकी हमले को रोकना मुमकिन नहीं है.'' उन्होंने आरोप लगाया, ''केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकी हमले रोजाना की बात हो गयी थी. कोई भी शहर, कांग्रेस के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं था.''

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''अब भारत में सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही. मसूद अजहर पर हुए फैसले पर खुशी मनाने की बजाय, कांग्रेस अपना मजाक उड़वाने में लगी है. कांग्रेस अब सवाल उठा रही है कि मसूद अजहर को चुनाव के समय ही आतंकी घोषित क्यों किया गया.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और आबू धाबी, यूएई, रूस मोदी को अवार्ड देता है. कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और संयुक्त् राष्ट्र और बाकी सभी देश मसूद अजहर को आतंकी घोषित कर रहे हैं.’’

पीएम मोदी ने हमलावर शब्दों में कहा, ''जिस हेलीकॉप्टर घोटाले में नामदार का परिवार फंसा है, उसके सबसे बड़े राजदार को भारत रातों-रात उठवा कर अपने यहां ले आता है. इसपर कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए किया. कांग्रेस को लगता है कि मोदी सब अपने फायदे के लिए करा रहा है. कांग्रेस अपने फायदे और नुकसान के अलावा और कुछ सोच भी नहीं सकती.'' उन्होंने कहा कि 2009 और 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय सुरक्षा का हवाला देते हुए इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) का आयोजन देश में नहीं होने दिया, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ''इस बार भी चुनाव चल रहा है, नवरात्रि हुई, रामनवमी हुई, हनुमान जयंती आई और रमजान आने वाला है और आईपीएल भी चल रहा है.'

पीएम मोदी ने कहा, ''वो लोग पूंछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार में बैठे थे और ये मोदी सीना तान के जाता है. आईपीएल होगा और डटकर होगा. आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा.'' पीएम मोदी ने आरोप लगाया, ''जनता से झूठ और विश्वासघात ही कांग्रेस और उसके साथियों की राजनीति का आधार है और राजस्थान इसका ताज़ा गवाह रहा है. चार महीने पहले इन्होंने ये कहकर वोट मांगे थे कि 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे. कर्ज माफ हुआ क्या?' उन्होंने आरोप लगाया, ''कांग्रेस वाले 20वीं सदी में जिस तरह के खेल खेलते थे वैसे ही 21वीं में भी खेल रहे हैं. लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि 20वीं सदी में उन्हें मोदी नहीं मिला था, लेकिन अब ये मोदी है उनके सारे खेलों को जानता है.'' मोदी ने जल की समस्या का जिक्र करते हुए कहा, ''हमने संकल्प लिया है कि पानी के लिए एक अलग मंत्रालय बनाएंगे और इसके माध्यम से देश की पानी की समस्या को प्राथमिकता से दूर करेंगे. अगले पांच साल पानी की समस्या को दूर करने के लिए खपा देने का मैंने संकल्प लिया है.''

यह भी पढ़ें- चुनाव के बाद 24 मई को रिलीज होगी पीएम मोदी पर बनी बायोपिक फिल्म VIP Candidate: सारण सीट पर होगा रोचक मुकाबला, राजीव प्रताप रूडी को चंद्रिका राय देंगे कड़ी टक्कर ‘फोनी’ तूफान: NDRF की 81 टीम तैयार, भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद, पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा 'फोनी' से होने वाले नुकसान से बचने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, आप ऐसे करें अपना बचाव फोनी तूफान: मौसम विभाग के अलग-अलग रंग के अलर्ट खतरे की भयावहता से कैसे जुड़े हैं ? जानिए देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget