एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- वो अब मेरे लिए पत्थरों और थप्पड़ों की बात करती हैं

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रैली करने पहुंचे पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से 'बूथ बूथ टीएमसी साफ' के नारे लगवाए. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर हमले किए.

बांकुरा (पश्चिम बंगाल): लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में बांकुरा में रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) पर्दे के पीछे रहकर गुंडों से राज चलवा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है. वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं. मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं.

इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यहां की मिट्टी का रंग बदलना चाहती है. उन्होंने कहा कि यहां के कोयला खादान में माफिया का राज चल रहा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के टोलेबाज ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अहंकार ही ममता बनर्जी को ले डूबेगी.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रैली न हो पाए इसके लिए टीएमसी की सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी. लेकिन, जिस पर आपका आशीर्वाद हो, उसे आपके बीच आने से कोई नहीं रोक सकता.''

पीएम मोदी ने कहा, ''दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है. वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं. मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं.''

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ''दीदी अपने देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं. लेकिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को, प्रधानमंत्री मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है.''

फोनी तूफान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां के तूफान प्रभावित लोगों को मदद करना चाहता था लेकिन ममता बनर्जी ने मेरा फोन तक नहीं उठाया.

पीएम मोदी ने कहा, ''जब पश्चिम बंगाल में समुद्री तूफान आया, तो मैंने दीदी को दो-दो बार फोन किया, लेकिन उनका अहंकार इतना है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बात करना उचित नहीं समझा. यहां तक की भारत सरकार यहां के अफसरों के साथ बैठक करके राज्य की मदद करना चाहती थी लेकिन दीदी ने उस मीटिंग को भी करने से भी इनकार कर दिया.''

रैली में आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने 'बूथ बूथ टीएमसी साफ' के नारे भी लगवाए. बता दें कि राज्य में सभी सातों चरणों में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

आंध्र प्रदेश के CM नायडू का दावा- 'देश में बनेगी गैर-बीजेपी सरकार, ममता बनर्जी निभाएंगी बड़ी भूमिका'

दिल्ली: चुनाव से पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए सनसनीखेज आरोप, आप पर बोला हमला, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget