एक्सप्लोरर

रतलाम: ‘हुआ तो हुआ’ के जरिए पीएम मोदी ने गिनाए कांग्रेस के घोटाले, कहा- ‘अब बहुत हुआ’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि ‘हुआ तो हुआ’ लेकिन जनता कह रही है कि ‘अब बहुत हुआ.’ पीएम मोदी ने महागठबंधन पर भी निशाना साधा.

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगो पर दिए बयान ‘हुआ तो हुआ’ के जरिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले भी गिनाए. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि ‘हुआ तो हुआ’ लेकिन जनता कह रही है कि ‘अब बहुत हुआ.’

नामदार भाषण की शुरुआत की गाली से करते हैं- मोदी 

राहुल गांधी पर गाली गलौच का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये हमारे संस्कार हैं, ये रतलाम के संस्कार हैं कि हम मां भारती के वंदन से अपना काम शुरु करते हैं, लेकिन हमेशा याद रखिएगा  कांग्रेस को भारत माता की जय से दिक्कत है. उन्हें मुझे गाली देने में खुशी होती है लेकिन भारत माता की जय नहीं बोल सकते.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश गाली भक्ति से चलेगा या राष्ट्रभक्ति से चलेगा. नामदार भाषण की शुरुआत की गाली से करते हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस का नामदार परिवार पिकनिक के लिए देश के युद्धपोत का प्रयोग करता है और जब सवाल उठते हैं तो निर्लज्ज होकर जवाब देते हैं- हुआ तो हुआ.’’ उन्होंने कहा, ‘’पनडुब्बी घोटाला हो या हेलीकाप्टर घोटाला, इनका एक ही जवाब है- हुआ तो हुआ.’’

कांग्रेस राज में वीर सपूतों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिली- मोदी

मोदी ने कहा, ‘’इनके राज में हमारे वीर सपूतों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी. आतंकी और नक्सली हमलों में हमारे वीर साथी अपनी जान गंवा देते थे. ये लोग कहते थे- हुआ तो हुआ. ऐसे मुश्किल सवालों का इनके पास एक ही जवाब होता है- हुआ तो हुआ.’’ उन्होंने कहा, ‘’इसी तरह भोपाल में जो गैस कांड हुआ, जिसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे हैं, उस बारे में बात की जाए, तो इनका अंदाज यही रहता है- हुआ तो हुआ.’’

पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, ‘’कॉमनवेल्थ घोटाला करके इन्होंने देश की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी, लेकिन जवाब है– हुआ तो हुआ. 2जी घोटाला करके इन्होंने देश में टेलीफोन सेवाएं महंगी कर दीं और कोयला घोटाला करके इन्होंने देश की संपदा को लूट लिया, लेकिन जवाब है- हुआ तो हुआ. ये महामिलावटी लोग कह रहे हैं- 'हुआ तो हुआ'. जनता कह रही है अब बहुत हुआ.’’

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर भी साधा निशाना 

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’वो मध्यम वर्ग जिसे कांग्रेस लालची कहती है, जिस पर टैक्स बढ़ाने की धमकी देती है, वो कह रहा है, महामिलावटी लोगों, मिडिल क्लास का अपमान बहुत हुआ. वो नौजवान जिनके अधिकार अब कांग्रेस के करीबी लूट रहे हैं, वो कह रहे हैं, भाई-भतीजावाद बहुत हुआ, वंशवाद बहुत हुआ.’’

मोदी ने कहा, ‘’आजादी के 55 साल एक परिवार ने देश को ठगा है. क्या अब भी आप उनकों ठगने का मौका देना चाहते हो क्या ? इन्होने कहा था की बिजली का बिल हाफ करेंगे हुआ क्या? बिल हाफ हुआ या बिजली की सप्लाई हाफ हुई.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज किसानों के घर पर पुलिस पहुंच रही है. कर्जदार किसानों के जेल जाने की नौबत आ रही है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इस सवाल का जवाब है- तुगलक रोड चुनाव घोटाला.’’

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता खड़गे बोले- अगर कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें लाई तो क्या मोदी फांसी लगाएंगे? BJP नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को कहा औरंगजेब, सिद्धू से पूछा- ‘अंग्रेज की औलाद हो या कांग्रेस की’ यूपी: भदोही की कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका के बुरे बर्ताव के चलते इस्तीफा दिया, बीजेपी ने कसा तंज MI vs CSK: मुंबई बनी IPL-12 की चैम्पियन, फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया, चौथी बार जीता खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget