एक्सप्लोरर

कानपुर: चुनावी समर पर चढ़ा नवरात्रि का रंग, शुभ दिनों में बीजेपी और कांग्रेस के कैंडिडेट करेंगे नामांकन

नवरात्रि के रेवती नक्षत्र में बीजेपी और कांग्रेस समेत लगभग दलों के नेता पूजा अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल करने की योजना बना रहे हैं. सभी कैंडिडेट अपने-अपने ज्योतिषाचार्यों की मदद ले रहे हैं. ग्रह नक्षत्र को ध्यान में रखकर नामांकन भरने की तारीखों का एलान कर रहे हैं.

कानपुर: 2019 चैत्र की नवरात्रि बहुत ही शुभ मानी जा रही है. रेवती नक्षत्र में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. उदयकाल के वक्त रेवती नक्षत्र में पूजा अर्चना करने पर उसका फल निश्चित मिलता है. जब यह शुभ नक्षत्र चुनावी समर में लगा हो तो इसका फायदा कौन नहीं उठाना चाहेगा. नवरात्रि के रेवती नक्षत्र में बीजेपी और कांग्रेस समेत लगभग दलों के नेता पूजा अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल करने की योजना बना रहे हैं. बड़े दलों के नेताओं ने नामांकन की तारीखों को नवरात्रि में ही रखा है.

कानपुर: गठबंधन की डिमांड पर मायावती करेंगी रैली, ओबीसी-एससी और मुस्लिम पर वोटरों पर है नजर

6 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है पहले दिन मां शक्ति की आराधना की जाती है. इस दिन पूजा करने से उर्जा का संचार होता है. 2019 लोकसभा चुनाव सभी पार्टियों के लिए इतना महत्वपूर्ण है कि सभी प्रत्याशी एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं. सभी कैंडिडेट अपने-अपने ज्योतिषाचार्यों की मदद ले रहे हैं. ग्रह नक्षत्र को ध्यान में रखकर नवरात्रि में नामांकन भरने की तारीखों का एलान कर रहे हैं.

नवरात्रि के पहले दिन मां शक्ति की आराधना करने के बाद कन्नौज लोकसभा से सपा कैंडिडेट डिम्पल यादव 6 अप्रैल को नामांकन करेंगी. डिम्पल यादव अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नामांकन करने जाएंगी. इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. कन्नौज से बीजेपी कैंडिडेट सुब्रत पाठक बीजेपी 8 अप्रैल को नवरात्र के तीसरे दिन नामांकन करेंगे. उनके नामांकन के दिन उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मौजूद रहने की संभावना है.

यूपी: कन्नौज में बोले अखिलेश- 6 अप्रैल को नामांकन करेंगी डिंपल, इस बार जीत का अंतर बहुत ज्यादा होगा

कानपुर लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी भी नवरात्र में नामांकन दाखिल करेंगे. सत्यदेव पचौरी 09 अप्रैल को नामांकन पर्चा भरेंगे. इस दौरान उसके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के विधायक, मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट पूर्व केंद्रीय कोयलामंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने नवरात्रि में नामांकन करने का टोटका नहीं अजमाया है. श्रीप्रकाश जायसवाल 03 अप्रैल को नामांकन करेंगे, श्रीप्रकाश जायसवाल तिलक हाल से जुलुस लेकर कलेक्ट्रेट तक जायेंगे. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे.

Lok Sabha Election 2019: गाजियाबाद में सपा-बसपा-आरएलडी उम्मीदवार को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी

अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट देवेन्द्र सिंह भोले 8 अप्रैल को नामांकन करेंगे. विधिविधान से पूजा पाठ करने के बाद देवेन्द्र सिंह भोले जुलूस के साथ नामांकन करने के लिए जायेंगे. वहीं कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट राजाराम पाल भी 08 अप्रैल को नामांकन करेंगे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget